वेनेजुएला में भूकंप के बाद चमत्कार! 18 दिन के बच्चे का मलबे से रेस्क्यू, अब तक 1,430 लोगों की मौत और 68,900 लापता

वेनेजुएला में 25 जून को आए 7.5 तीव्रता के भूकंप के मलबे से 18 दिन के नवजात शिशु को 32 जिंदा बचा लिया गया। रेस्क्यू टीम ने बच्चे को उसके आंसू बहाते पिता के हवाले किया। मां को भी कुछ देर बाद सुरक्षित निकाला गया। इस त्रासदी में अब तक 1,430 लोगों की मौत हो चुकी है।

Miracle in Ruins: 18-Day-Old Baby Emerges Alive From Venezuela Quake Rubble, Heart-Wrenching Video Shows Reunion With Teary Dad
वेनेजुएला में भूकंप के बाद चमत्कार! | Image: X

वेनेजुएला में आए लगातार भूकंपों ने देश को तबाही के मंजर में बदल दिया है। इस विनाशकारी भूकंप के बीच एक चमत्कारिक घटना ने पूरी दुनिया को उम्मीद की किरण दिखाई है। लागुआइरा (La Guaira) में मलबे से 18 दिन का एक नवजात शिशु 32 घंटे तक फंसा रहने के बाद जिंदा बचा लिया गया।

इस घटना का दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चे को उसके आंसू बहाते पिता के हवाले करते हुए रेस्क्यू टीम के सदस्यों की खुशी साफ दिख रही है। भूकंप के बाद ढही इमारत के मलबे में फंसे बच्चे को रेस्क्यू वर्कर्स ने बाहर निकाला। बच्चे को देख पिता हैरान और भावुक होकर सिर पर हाथ रखे खड़े हो गए। चारों तरफ तालियां और खुशी की लहर दौड़ गई।

90 मिनट बाद मां को बचाया

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, नवजात शिशु को सुरक्षित स्थान पर लाए जाने के 90 मिनट बाद उसकी मां को भी मलबे से बचा लिया गया। यह परिवार के लिए दोहरी खुशी का पल था। यह घटना वेनेजुएला के उस इलाके में हुई जहां भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही हुई है।

(PC-AP)

125 साल में सबसे शक्तिशाली भूकंप

वेनेजुएला में 25 जून 2026 को आए बेहद शक्तिशाली भूकंप के झटकों से कई इमारतें ध्वस्त हो गईं। काराकस और उसके आसपास का इलाका शाम के करीब 6 बजे 7.2 तीव्रता के साथ हिलने लगा। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते और सुरक्षित जगहों पर जाते उससे पहले ही महज 40 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का और भी भयानक भूकंप का झटका आया। यह वेनेजुएला में पिछले 125 सालों का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस आपदा ने पूरी की पूरी कॉलोनियां साफ करदी।

Advertisement
(PC-AP)

1,430 मौत, 68,900 लापता

वेनेजुएला के उत्तरी हिस्से में आए इन दो शक्तिशाली भूकंप से लागुआइरा, काराकास और आसपास के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। स्थानिय अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,430 हो गई है। ये आंकड़े तब जारी किए गए जब बचावकर्मी तीन दिन पहले आए दो भूकंपों के बाद बचे लोगों की तलाश जारी रखे हुए थे। शनिवार सुबह तक कम से कम 68,900 लोगों के लापता होने की सूचना दी थी।

ये भी पढ़ें: गाजी मुमताज, कासिम और बशीर... भारत के दुश्मनों का पाकिस्तान में सफाया, हाफिज सईद के करीबियों की संदिग्ध हालत में मौत

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड