गाजी मुमताज, कासिम और बशीर... भारत के दुश्मनों का पाकिस्तान में सफाया, हाफिज सईद के करीबियों की संदिग्ध हालत में मौत

पाकिस्तान में अलग-अलग घटनाओं में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कम से कम 3 सदस्यों की रहस्यमय हालात में मौत हो गई है।

Three Top Lashkar Terrorists Found Mysteriously Dead In Pakistan
हाफिज सईद के करीबियों की संदिग्ध हालत में मौत | Image: Republic/X

पाकिस्तान में अलग-अलग घटनाओं में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कम से कम 3 सदस्यों की रहस्यमय हालात में मौत हो गई है। इन घटनाओं की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इनसे सुरक्षा हलकों में अटकलें और बेचैनी बढ़ गई है। पाकिस्तान में बड़े आतंकवादियों की रहस्यमय मौतों ने काफी चर्चा छेड़ दी है, खासकर इसलिए क्योंकि उनमें से एक लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का करीबी सहयोगी बताया जाता था।

ये तीन मौतें ऐसे समय में सामने आई हैं जब यह दावा किया जा रहा है कि भारत के खिलाफ हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने वाले आतंकवादियों को पाकिस्तान के अंदर ही सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि रक्षा एजेंसियों ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन LeT के वरिष्ठ सदस्यों की अलग-अलग हालात में लगातार हुई मौतों ने आंतरिक रंजिश, टारगेट किलिंग्ल या इन मौतों के पीछे के अन्य कारणों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खास बात यह है कि हाल के वर्षों में पाकिस्तान में मारे गए वरिष्ठ लश्कर कमांडरों की बढ़ती लिस्ट में ये ताजा घटनाएं भी जुड़ गई हैं; इनमें से कई अज्ञात हमलावरों के हमलों या कथित आपसी लड़ाई के दौरान मारे गए थे।

अपर दिर में मृत मिला गाजी मुमताज

पहले सदस्य की पहचान गाजी मुमताज के तौर पर हुई है, जिसे रिपोर्टों में लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ सदस्यों में से एक बताया गया है। खैबर पख्तूनख्वा के अपर दिर इलाके के बाराहवाल का रहने वाला मुमताज रहस्यमय हालात में मृत पाया गया। शनिवार देर शाम नुसरत कोटो प्राइमरी स्कूल में उसका अंतिम संस्कार होने की उम्मीद है।

Advertisement

रिपोर्टों से पता चलता है कि मुमताज पहले भारत में लश्कर आतंकवादी के तौर पर एक्टिव था, जिसके कारण उसे संगठन की ओर से 'गाजी' की उपाधि मिली और बाद में वह गाजी मुमताज के नाम से जाना जाने लगा। माना जाता था कि वह लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का करीबी था। उसकी मौत को कश्मीर से जुड़े संगठन के नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

बहावलपुर में हिट-एंड-रन में कमांडर के भाई की मौत

दूसरी मौत मोहम्मद खुजैमा कासिम की बताई गई है, जिसकी बहावलपुर में कथित हिट-एंड-रन घटना में मौत हो गई। कासिम कथित तौर पर लश्कर के वरिष्ठ नेता मोहम्मद याकूब का भाई था। कल रात उनका अंतिम संस्कार किया गया और कहा जा रहा है कि संगठन से जुड़े कई बड़े लोग इसमें शामिल हुए थे। इस घटना से जुड़ी परिस्थितियां अभी भी साफ नहीं हैं और स्थानीय प्रशासन ने इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है।

Advertisement

तीसरे ऑपरेटिव खालिद बशीर की भी संदिग्ध हालात में मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामने आया तीसरा नाम खालिद बशीर का है, जो LeT का एक और सीनियर ऑपरेटिव था और संदिग्ध हालात में मृत पाया गया। उसकी मौत की जगह और वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के कई बड़े कमांडर मारे गए हैं। हालांकि कुछ मौतों की वजह आपसी झगड़े बताए गए हैं, लेकिन कई अन्य मौतें अज्ञात बंदूकधारियों के हमलों से जुड़ी रही हैं। इस संगठन से जुड़े कई अन्य आतंकवादी भी इसी तरह संदिग्ध हालात में मृत पाए गए हैं, जिनकी वजह का पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ेंः लाल किला बम धमाका: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में 3 नए आरोपी

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड