Nigeria Military Aircraft Crash: नाइजीरिया में बड़ा हादसा, मिलिट्री विमान क्रैश; क्रू मेंबर्स समेत 32 यात्रियों की मौत
दक्षिणी नाइजीरिया में एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट उस समय क्रैश हो गया जब वो देश के आर्थिक केंद्र लागोस के लिए एक रूटीन मिशन पर था। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स की मौत हो गई।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

दक्षिणी नाइजीरिया में एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इसमें 25 यात्री और सात क्रू मेंबर्स सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई। नाइजीरिया के एविएशन मिनिस्टर ने हादसे की पुष्टि की है। हवा में ही प्लेन का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया। इसके कुछ समय बाद विमान एक नदी के किनारे क्रैश हो गया। जमीन पर गिरते ही विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने घटना पर दुख जताया है।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को दक्षिणी नाइजीरिया में एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट उस समय क्रैश हो गया जब वो देश के आर्थिक केंद्र लागोस के लिए एक रूटीन मिशन पर था। ओंडो राज्य के इग्बोकोडा शहर में नदी के किनारे प्लेन क्रैश हो गया। विमान में 32 लोग सवार थे। घटना के तुरंत बाद खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया।
नाइजीरिया वायु सेना का ATR-42 विमान क्रैश
नाइजीरियाई वायु सेना ने बताया कि ATR-42 विमान बेनिन सिटी से लागोस के लिए नियमित मिशन पर उड़ान भर रहा था, जब ये हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि एयरक्राफ्ट नदी के पास क्रैश हुआ और उसका कुछ हिस्सा पानी में डूब रहा था।
रडार से गायब होने के बाद क्रैश
एयरक्राफ्ट सबसे पहले स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे रडार से गायब हो गया था और बाद में पता चला कि वह क्रैश हो गया है। हादसे के बाद विमान का मलबा एक कोस्टल एरिया के पास मिला। इसके बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू मिशन चलाया गया। बचावकर्मियों ने नावों की मदद से आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।
Advertisement
घटना पर राष्ट्रपति ने जताया दुख
घटना पर राष्ट्रपति टिनुबू ने दुख जताया है और नाइजीरियाई वायुसेना को हादसे की पूरी जांच तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया है। यह नाइजीरिया में हाल के वर्षों के सबसे गंभीर विमान हादसों में से एक है। बता दें कि नाइजीरियाई सेना पहले भी ATR-42 का इस्तेमाल इंटेलिजेंस, सर्विलांस और टोही (ISR) मिशन के साथ-साथ कर्मियों और सामान को लाने-ले जाने के लिए करती रही है।