Maharashtra: हिंगोली में पटाखा गोदाम में लगी भयंकर आग, दो लोगों की झुलसकर मौत; 7 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र के हिंगोली में एक पटाखों के गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Massive Engulfs Blaze in Firecracker Godown: महाराष्ट्र के हिंगोली शहर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां सोमवार रात पटाखों के गोदाम में आग लग गई। इस हादसे में झुलसकर दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

यह हादसा सोमवार रात 8 बजे मारवाड़ी कपड़ गली इलाके में स्थित पटाखा गोदाम में हुआ, जहां अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था। बड़ी आग लगने के कारण राहगीरों में भी अफरा-तफरी मच गई।

आसमान में छाया काले धुएं का गुबार 

वहीं अचानक आसमान में काला धुआं उठता देखकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर पहुंचने लगे। आसमान में काले धुएं की चादर छा गई और आसपास का वातावरण धुएं से भर गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत का माहौल रहा।  

फायर ब्रिगेड की गाड़ी में चपेट में

हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पटाखों के धमाकों की चपेट में आ गई। इसके साथ ही दो कर्मियों के भी जलने की खबर है। 

Advertisement

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल, घटना में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस प्रशासन उनकी शिनाख्त के प्रयासों में लगा हुआ है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आग लगने के कारणों का नहीं चला पता

फायर ब्रिगेड के अधिकारी के मुताबिक, हिंगोली शहर के पुराने हिस्से में स्थित यह इलाका भीड़भाड़ वाला है। संकरी गलियों और मौके पर जुटी भीड़ की वजह से दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग पर काबू पाने का काम जारी है। अभी पटाखा गोदाम में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: होटल में दूसरी औरत संग पकड़ा गया पति, पत्नी ने जमकर कर दी कुटाई; यूं उतारा एक्स्ट्रा मैरिटेल अफेयर का भूत

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड