भारतीय झुमका, चेहरे पर मुस्कान और कैप्शन में 'धधकती आग'... मेलोनी ने 'Killer' पोस्ट के जरिए ट्रंप को दिया 'खतरनाक' जवाब, बोलीं- मेरा मालिक...
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए पारंपरिक शैली के झुमके पहने नजर आ रही हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए पारंपरिक शैली के झुमके पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ, मेलोनी ने एक दिलचस्प और मजबूत कैप्शन भी शेयर किया है, जिसे उन लोगों के लिए एक साफ संदेश के तौर पर देखा जा रहा है जो इटली को आजादी और स्थिरता पर लेक्चर देने की कोशिश करते हैं।
हालांकि मेलोनी ने अपनी पोस्ट में किसी का भी नाम साफ तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके संदेश का लहजा काफी सीधा और दृढ़ था।
मेलोनी ने क्या लिखा?
मेलोनी ने लिखा, 'अपने स्वभाव के चलते, एक कट्टर सरकारी प्रचारक कोई सीख नहीं दे सकता, न तो निरंतरता के मामले में, और न ही स्वतंत्रता के मामले में। लेकिन ये मनगढ़ंत चित्रण निश्चित रूप से हमें अपना रास्ता बदलने पर मजबूर नहीं करेंगे। दूसरों के विपरीत, हम पर किसी का कोई बंधन नहीं है, हमारा कोई मालिक नहीं है, और हम किसी का आदेश नहीं मानते। हमारा एकमात्र मार्गदर्शक सिद्धांत है: इटली का राष्ट्रीय हित। और हम गर्व के साथ इसी का अनुसरण करते रहेंगे, भले ही हर तरह के प्रचारकों को इससे कितनी ही झुंझलाहट क्यों न हो।'
मेलोनी की फोटो ने खींचा ध्यान
यह तस्वीर जॉर्जिया मेलोनी के पहनावे को भी उभारती है, जो कि शालीन, पेशेवर और आकर्षक नजर आती है। उन्हें चारकोल ग्रे रंग का फॉर्मल ब्लेजर पहने देखा जा सकता है, जिसके साथ उन्होंने बेज रंग का राउंड-नेक स्वेटर पहना है। गहरे रंग के ब्लेजर और हल्के रंग के स्वेटर का यह मेल मेलोनी को एक विंटर फॉर्मल लुक देता है, जो उनकी शैली और अधिकार, दोनों को दर्शाता है।
Advertisement
सेल्फी में मेलोनी के लुक की सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीज उनके बड़े झुमके हैं, जिनके नीचे बेहद बारीक और खूबसूरत लटकनें लगी हैं। इन झुमकियों में छोटी-छोटी घंटियां भी हैं, जो उनके वेस्टर्न और फॉर्मल लुक में एक शानदार फ्यूजन इतालवी नेता की अनोखी और बेहतरीन पसंद को दिखाता है।