अपडेटेड 3 August 2024 at 20:43 IST
BIG BREAKING: लेबनान में कई फ्लाइट कैंसिल, युद्ध का खतरा बढ़ा तो घबराया अमेरिका; जारी किया बड़ा आदेश
Lebanon: लेबनान में कई फ्लाइट कैंसिल हो गई है। लोगों को वापस आने के लिए फ्लाइट नहीं मिल रही है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Lebanon: लेबनान में कई फ्लाइट कैंसिल हो गई है। लोगों को वापस आने के लिए फ्लाइट नहीं मिल रही है। ऐसे में दुनियाभर में हड़कंप मच गया है।
इसी बीच लेबनान से अपने लोगों को वापस लाने की कोशिश कर रहे अमेरिका की भी चिंता बढ़ गई है। अमेरिका ने लेबनान में रह रहे अपने लोगों के लिए बड़ा आदेश जारी कर दिया है।
अमेरिका ने जारी किया ये आदेश
अमेरिकी दूतावास बेरूत ने कहा कि कई एयरलाइनों ने उड़ानें निलंबित या रद्द कर दी हैं, और कई उड़ानें फुल हो गई हैं। हालांकि, लेबनान छोड़ने के लिए कमर्शियल ट्रांसपोर्टेशन विकल्प उपलब्ध हैं। लेबनान छोड़ने के इच्छुक हर व्यक्ति को बताया जा रहा है कि वो कोई भी फ्लाइट बुक करें, चाहे वो उनके मनपसंद मार्ग का हो या नहीं। अगर फ्लाइट तुरंत डिपार्ट करने वाली नहीं हो, तब भी तत्काल टिकट बुक कर लें।'
भारत सरकार ने भी जारी किया है आदेश
इससे पहले भारत सरकार ने भी लेबनान में रह रहे भारतीयों को देश छोड़ने का आदेश दिया। लेबनान में स्थिति भारतीय दूतावास ने कहा कि क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम और संभावित खतरों के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक लेबनान की यात्रा न करने की दृढ़ता से सलाह दी जाती है। सभी भारतीय नागरिकों को लेबनान छोड़ने की भी सख्त सलाह दी जाती है। जो लोग किसी भी कारण से रुके हुए हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें, अपनी गतिविधियों को प्रतिबंधित करें और ईमेल आईडी cons.beirut@mea.gov.in या आपातकालीन फोन नंबर +96176860128 के माध्यम से बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें।
Advertisement
आपको बता दें कि हमास के टॉप लीडर इस्माइल हानिया की हत्या के बाद मिडिल ईस्ट के हालात तनावपूर्ण हो गए। मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। इससे पहले ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने धमकी दे दी थी कि वो हानिया की मौत का बदला लेंगे। इसके बाद ये तो पक्का हो गया है कि युद्ध होने वाला है। बस देखना ये है कि ईरान हमला कब करेगा।
ये भी पढ़ेंः कैसे हुई हानिया की हत्या? ईरान ने जारी की जांच रिपोर्ट; हमास चीफ हत्याकांड में बड़ा खुलासा
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 3 August 2024 at 20:35 IST