ईरान ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास को बनाया निशाना, 5 ड्रोन और रॉकेट दागे, सुनाई दी जोरदार विस्फोट की आवाज

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा ड्रोन और रॉकेट हमला हुआ है। अमेरिकी सी-रैम (C-RAM) एयर डिफेंस सिस्टम ने दो ड्रोनों को मार गिराया, लेकिन तीसरा ड्रोन दूतावास परिसर के अंदर गिरा।

Massive Explosions Rock US Embassy In Baghdad As Iran Launches 5 Drones, Rockets Escalating Attack
गदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला | Image: X

इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मंगलवार की सुबह ईरान ने बड़ा हमला किया है। खबरों के मुताबिक शहर के आसपास के इलाकों से कम से कम पांच ड्रोन और कई रॉकेट दागे गए। यह हमला अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की शुरुआत (28 फरवरी) के बाद अब तक का सबसे तीव्र हमला बताया जा रहा है।

बगदाद में अमेरिकी दूतावास की ओर कम से कम तीन ड्रोन आते दिखे। अमेरिकी सी-रैम (C-RAM) एयर डिफेंस सिस्टम ने दो ड्रोनों को मार गिराया, लेकिन तीसरा ड्रोन दूतावास परिसर के अंदर गिरा, जहां आग लग गई और धुआं उठता दिखा। बगदाद में एक जोरदार विस्फोट की आवाज भी सुनी गई।

यह हमला ईरान समर्थित मिलिशिया ग्रुप्स द्वारा अमेरिकी हितों पर किए जा रहे लगातार हमलों की कड़ी था, जो इजरायल-अमेरिका के साथ ईरान युद्ध के जवाब में हो रहे हैं। इससे पहले सोमवार को ईरान समर्थित कताइब हिजबुल्लाह ने अपने एक वरिष्ठ कमांडर और प्रवक्ता की मौत की घोषणा की थी। साथ ही, पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज ने बताया कि इराक के अल-काइम इलाके में हवाई हमलों में उनके कम से कम आठ लड़ाके मारे गए।

दूतावास का इलाका सील

इराकी सुरक्षा बलों ने राजधानी के कई हिस्सों में तैनाती बढ़ा दी है और दूतावास स्थित ग्रीन जोन को सील कर दिया गया है। अमेरिकी दूतावास के मोबाइल फोन बंद पाए गए, जिससे आधिकारिक टिप्पणी नहीं मिल सकी।

Advertisement

यह घटना मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का संकेत है, जहां ईरान समर्थित समूह अमेरिकी ठिकानों और दूतावास को निशाना बना रहे हैं। फिलहाल किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इसे ईरान से जुड़ा हमल माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 'रमजान के पवित्र महीने में...', काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की राशिद खान ने की निंदा, 400 मौतों का दावा, तालिबान बोला- बदला लेंगे

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड