अपडेटेड 27 December 2023 at 11:17 IST
महादेव ऐप मामले में बड़ा एक्शन, को-फाउंडर को UAE में दबोचा; मुख्य आरोपी का सहयोगी है रवि उप्पल
Mahadev App: महादेव ऐप मामले में मुख्य आरोपी के सहयोगी रवि उप्पल को UAE में दबोच लिया गया है। ईडी दुबई प्रशासन से संपर्क में है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Mahadev App: महादेव ऐप मामले में दुबई के लोकल पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्य आरोपी के सहयोगी और ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी मिल रही है कि भारत की एजेंसी लगातार दुबई प्रशासन से संपर्क में है और आरोपी को डिपोर्ट करने पर बात चल रही है।
स्टोरी की खास बातें
- महादेव ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई
- को-फाउंडर को यूएई में दबोचा
- डिपोर्ट करने के लिए चल रही बात
महादेव ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई
पीटीआई के मुताबिक, ईडी अधिकारियों ने बताया कि 43 वर्षीय उप्पल को पिछले हफ्ते उस देश में हिरासत में लिया गया था। उप्पल की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस और मुंबई पुलिस के अलावा कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा की जा रही है। आपको बता दें कि उप्पल महादेव ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्रशेखर का सहयोगी है।
कौन है सौरभ चंद्राकर?
महादेव ऐप का फाउंडर सौरभ चंद्राकर एक ऑनलाइन सट्टेबाजी का महादेव ऐप चलाता है। सौरभ ने फरवरी 2023 में अपनी शादी की और इसी शादी की वजह से वो सुर्खियों में आया। सौरभ चंद्राकर ने अपनी शादी में 200 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस शादी में उसने बॉलीवुड के कई सितारों को परफॉर्म करने के लिए बुलाया था। सौरभ की शादी दुबई में हुई थी। ईडी ने महादेव ऐप की जांच की तो 5000 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ जिसके बाद ईडी ने ऑपरेशन महादेव ऐप नाम से अभियान चलाया।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 13 December 2023 at 08:26 IST