अपडेटेड 1 January 2024 at 14:48 IST
13 साल पहले जब Japan में आई थी सुनामी... 40 मीटर ऊंची लहरों ने खेला था मौत का तांडव, देखें VIDEO
Japan Tsunami 2011: साल 2011 में जापान में तबाही का ऐसा मंजर नजर आया था, जिसने भयावहता की सारी हदें पार कर दी थी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
Japan Tsunami 2011: 11 मार्च, 2011 को जापान के उत्तरपूर्वी तट के बड़े हिस्से को तबाह करने वाले 9.0 तीव्रता के भूकंप और सुनामी में 22,000 से अधिक लोग मारे गए थे। यह जापान का सबसे भयानक और खतरनाक भूकंप था। आज 13 साल बाद नए साल के पहले दिन जापान पर फिर सुनामी का खतरा मंडराने लगा है, जिसके लिए प्रशासन ने चेतावनी भी जारी कर दी है।
स्टोरी की खास बातें
- साल 2011 में आया था 9.0 तीव्रता का भूकंप
- सुनामी में 22 हजार से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत
- वीडियो में देखिए सुनामी का प्रचंड रूप
सुनामी में 22 हजार से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत
साल 2011 में भूकंप से शक्तिशाली सुनामी लहरें उठी थी, जो सेंडाई क्षेत्र में 700 किमी/घंटा (435 मील प्रति घंटे) की गति से चलीं। इस दौरान सेंदाई के निवासियों को केवल 8 से 10 मिनट की चेतावनी मिली और सौ से अधिक निवास स्थल बह गए। 2021 में जारी आधिकारिक आंकड़ों में 19,759 लोगों की मौत, 6,242 घायल और 2,553 लोगों के लापता होने की सूचना दी गई। वहीं, 2015 की एक रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि 2,28,863 लोग अभी भी अपने घर से दूर हैं।
आपको बता दें कि सुनामी के कारण फुकुशिमा दाइची (Fukushima Daiichi) परमाणु आपदा भी हुई, जिसमें मुख्य रूप से इसके तीन रिएक्टरों का पिघलना शामिल था। इसने फुकुशिमा में संबंधित निकासी क्षेत्रों के सैकड़ों हजारों निवासियों को प्रभावित किया।
आधे घंटे में ही बह गया था 70 प्रतिशत इलाका
पहले 6 मिनट तक धरती हिलती रही और फिर सुनामी ने जापान में हाहाकार मचा दिया। ये सुनामी ऐसी थी कि आधे घंटे में ही 70 प्रतिशत इलाका बह गया था। जापान में चारों तरफ त्राहिमाम की स्थिति थी। नीचे सुनामी का सबसे प्रचंड रूप और ऊपर इमारतों और ऑयल रिफाइनरी में लगी आग भयावहता की सारी हदें पार करती हुई दिख रही थी। इस भयानक सुनामी में 1.20 लाख इमारतें नष्ट हो गई थी और 7 लाख से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा था। आपको बता दें कि विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान 19.26 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
Advertisement
(वीडियो सोर्सः यूट्यूब)
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 1 January 2024 at 14:41 IST