अपडेटेड 4 March 2026 at 15:40 IST
Israel-Iran War: ईरान के आसमान में इजरायल का 'कत्लेआम', हवा में ही ढेर कर दिया तेहरान का लड़ाकू विमान
इजरायली सेना ने कहा है कि तेहरान के ऊपर एक इजरायली फाइटर जेट ने एक ईरानी फाइटर जेट को मार गिराया, यह इस युद्ध के दौरान ऐसा पहला दावा है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

इजरायली सेना ने कहा है कि तेहरान के ऊपर एक इजरायली फाइटर जेट ने एक ईरानी फाइटर जेट को मार गिराया, यह इस युद्ध के दौरान ऐसा पहला दावा है।
IDF ने कहा कि इजरायली एयर फोर्स के F-35I फाइटर जेट (“अदीर”) ने तेहरान के ऊपर एक ईरानी एयर फोर्स के YAK-130 फाइटर जेट को मार गिराया। उसने कहा कि यह F-35 (“अदीर”) फाइटर जेट द्वारा किसी इंसान वाले फाइटर एयरक्राफ्ट को इतिहास में पहली बार मार गिराने की घटना थी। ईरान ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।
ईरान ने 500 बैलिस्टिक मिसाइल और 2000 ड्रोन दागे
IRGC ने एक आधिकारिक बयान जारी कर दावा किया है कि उसके एयरोस्पेस डिवीजन ने इजरायल के रणनीतिक केंद्रों पर सटीक मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। ईरान के अनुसार, इन हमलों में तेल अवीव के पास स्थित इजरायली सेना का जनरल स्टाफ, हकीरिया में रक्षा मंत्रालय और बनी ब्रैक के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।
ईरानी सूत्रों का दावा है कि उनके इस जवाबी हमले के चौथे दिन तक 680 से अधिक 'दुश्मन' सैनिक मारे जा चुके हैं। ईरान का यह भी कहना है कि इजरायली डिफेंस सिस्टम में तकनीकी खामियों के कारण उनके प्रोजेक्टाइल्स आसानी से लक्ष्य तक पहुंच रहे हैं।
Advertisement
खामेनेई के बेटे मोजतबा हुसैनी बने देश के नए सुप्रीम लीडर
इस बीच इजरायली-अमेरिका के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतोल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद देश को नया नेता मिल गया है। इजरायली मीडिया के मुताबिक, अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा हुसैनी खामेनेई (Mojtaba Hosseini Khamenei) को ईरान का अगला सर्वोच्च नेता चुना गया है।
खबरों के मुताबिक, उन्हें ईरान की विशेषज्ञ सभा द्वारा खामेनेई के उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया। इस्लामी गणराज्य ईरान की व्यवस्था में सर्वोच्च नेता का पद सबसे शक्तिशाली होता है। यह पद आजीवन के लिए होता है और इसे विशेषज्ञों की सभा (Assembly of Experts) द्वारा चुना जाता है। हाल ही में, 28 फरवरी 2026 को अली खामेनेई की हत्या के बाद देश में सत्ता का संकट पैदा हो गया था।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 4 March 2026 at 15:18 IST