Iran Israel War: युद्ध रुकने के नहीं कोई आसार, इजरायल ने तेहरान में बरपाया कहर, हवाई हमले में IRGC के एयर डिफेंस ठिकाने तबाह

इजरायली एयर फोर्स (IAF) ने तेहरान पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं। इसमें ईरान की हवाई रक्षा प्रणालियों और बैलिस्टिक मिसाइल स्टोरेज साइट्स को निशाना बनाया गया। IDF के अनुसार, हमलों में IRGC की एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल साइट भी शामिल थी। इसका मकसद ईरान की मिसाइल क्षमता को कमजोर करना है।

Israeli Air Force strikes air defense and missile sites in Tehran
इजरायल ने तेहरान में बरपाया कहर | Image: X

इजरायली वायुसेना (IAF) लगातार ईरान पर हमले कर रही है। IAF ने इजरायल की वायुसेना ने ईरान की राजधानी तेहरान में एक बड़े हवाई हमले को अंजाम दिया। इस हमले में उन्होंने ईरान की हवाई रक्षा प्रणाली (Air Defense Systems) और मिसाइल स्टोरेज साइट्स (Missile Storage Facilities) को निशाना बनाया।

इजरायली सेना के मुताबिक, ये हमले शुक्रवार को किए गए। इसमें कई जगहों पर हमले हुए, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एक हवाई रक्षा साइट भी शामिल थी। वहां एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलें रखी हुई थीं।

हमले का मकसद क्या था?

इजरायल का कहना है कि ये हमले ईरान की मिसाइल क्षमता को कमजोर करने के लिए किए गए। उन्होंने बैलिस्टिक मिसाइलों के स्टोरेज और लॉन्च साइट्स को भी टारगेट किया। इससे ईरान के हथियार बनाने और हमला करने की क्षमता पर असर पड़ सकता है।

IAF के टारगेट

IDF के अनुसार, हमलों में कई एयर डिफेंस साइट्स को टारगेट किया गया, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एक साइट शामिल थी, जहां एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलें रखी हुई थीं। इसके अलावा, इजरायली सेना ने एक ऐसे सैन्य स्थल पर भी हमला किया जो ईरानी शासन के हथियार अनुसंधान और विकास सुविधाओं की सुरक्षा का जिम्मा संभालता था।

Advertisement

ये हमले हाल के इजरायल-ईरान तनाव का हिस्सा हैं। दोनों देशों के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों का सिलसिला चल रहा है। इजरायली सेना ने दावा किया कि उनके पायलटों ने सटीक हमले किए और जरूरी टारगेट्स को नष्ट कर दिया।

ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान के 80% लोग Gay, बाकी 20% बाइसेक्शुअल', ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच का विवादास्पद दावा, कहा- कोई स्ट्रेट नहीं

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड