अपडेटेड 16 June 2025 at 18:54 IST

Israel-Iran War: युद्ध रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रंप की होगी एंट्री, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने क्यों दी खामेनेई को चेतावनी?

Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बीच जारी हमला दिन प्रति दिन भयावह होता जा रहा है। इस बीच पुतिन ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को चेतावनी दी है।

Israel-Iran Conflict
इजरायल और ईरान के हमला हुआ तेज। | Image: AP

Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बीच जारी हमला भयावह होता जा रहा है। दोनों देशों के बीच से तबाही की खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इजरायल-ईरान के बीच जारी इस घमासान में एंट्री ले ली है। बता दें, दोनों देशों के बीच जारी हमला इतना भयावह है कि इसे रोकने के लिए मध्यस्थता करने की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। रूसी राष्ट्रपति ने ईरान को चेतावनी भी जारी कर दी है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को चेतावनी दी है कि अगर तेहरान इजरायल के साथ बातचीत की दिशा में तेजी से आगे नहीं बढ़ता है, तो उनकी सरकार के पतन का खतरा है। बता दें, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इजरायल-ईरान के बीच जारी हमले को लेकर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से पोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत चली। इसके बाद ही रूसी राष्ट्रपति की यह चेतावनी सामने आई है। बता दें, राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान के अनुरोध पर ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से संपर्क किया।

रूस-तुर्किए ने की इजरायल हमले की निंदा

रूसी और तुर्किए के राष्ट्रपतियों ने ईरान और इजरायल केव बीच जारी विवाद को खत्म करने के लिए कूटनीतिक साधनों का उपयोग करने की सलाह दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रेसेप तुर्किए के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन दोनों ने ईरान पर इजरायली हमलों की निंदा की। बता दें, रूस के राष्ट्रपति को दोनों देशों के बीच हमले को रोकने के लिए पुतिन की मध्यस्थता में बातचीत कराने का प्रस्ताव रखा गया। हालांकि, फ्रांस ने इस बात से इनकार कर दिया है।

रूसी नागरिकों को इजराइल छोड़ने का आदेश

सोमवार को रूसी मीडिया से बात करते हुए, इजरायल में रूस के राजदूत अनातोली विक्टरोव ने रूसी नागरिकों को यदि संभव हो तो इजराइल छोड़ने की सलाह दी। क्टरोव ने कहा कि रूसी नागरिक स्वतंत्र रूप से मिस्र के साथ इजरायल की सीमा पार कर सकते हैं ताकि कमर्शियल फ्लाइट पकड़ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इजरायल से नागरिकों को व्यापक रूप से निकाला भी जा सकता है। उन्होंने कहा, "इजरायल में राजनयिकों और रूसी नागरिकों दोनों के जीवन और स्वास्थ्य के लिए जो खतरा पैदा हो रहा है, वह काफी वास्तविक है।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: इजरायल ने तेहरान के एयर स्पेस पर कंट्रोल का किया दावा, परमाणु वैज्ञानिकों के बाद ईरान के इंटेलिजेंस चीफ को भी रास्ते से हटाया
 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 16 June 2025 at 18:54 IST