अपडेटेड 13 March 2026 at 19:37 IST
Iran Israel War: इजरायल-ईरान युद्ध की आंच भारत तक... ओमान में ईरानी ड्रोन अटैक में 2 भारतीय की मौत, 10 घायल
ओमान के सोहर इंडस्ट्रियल एरिया में 13 मार्च 2026 को ईरानी ड्रोन क्रैश होने से विस्फोट हुआ। इसमें 2 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और 10 भारतीय घायल हुए। MEA ने पुष्टि की है कि अधिकारी ओमान सरकार से संपर्क में हैं और प्रभावितों की मदद कर रहे हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

मिडिल ईस्ट में चल रही युद्ध के बीच ओमान में एक दुखद खबर आई है। ईरान के ड्रोन हमले से ओमान के सोहर शहर में 2 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और 10 भारतीय घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने इसकी पुष्टि की है।
इस हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 10 भारतीय नागरिक हैं। अच्छी खबर यह है कि घायलों में से 5 लोगों का इलाज पूरा होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बाकी 5 लोग अभी भी स्थानीय अस्पतालों में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि किसी भी घायल की हालत गंभीर नहीं है और सभी स्थिर बताए जा रहे हैं।
ओमान की सुरक्षा एजेंसियां इस घटना की जांच कर रही हैं। भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। ऐसी घटनाएं दिल दहला देने वाली होती हैं, खासकर जब विदेश में रहने वाले अपने परिवार के लोग प्रभावित हों।
ओमान सरकार के संपर्क में भारतीय अधिकारी
यह घटना 13 मार्च 2026 को ओमान के सोहर शहर के अल-अवाही इंडस्ट्रियल एरिया में हुई। एक ईरानी ड्रोन क्रैश हो गया, जिससे विस्फोट हुआ और लोगों को नुकसान पहुंचा। इस हमले में कुल 2 भारतीयों की मौत हुई, जबकि 10 भारतीय घायल हुए शामिल हैं। MEA के अतिरिक्त सचिव (गल्फ) असिम आर. महाजन ने बताया कि यह एक बहुत ही अफसोसनाक घटना है। भारतीय अधिकारी ओमान की सरकार के संपर्क में हैं और प्रभावित भारतीयों की मदद कर रहे हैं। वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट में भारत के कितने जहाज?
होर्मुज के पश्चिमी हिस्से में स्थित फारसी खाड़ी में कुल 24 भारतीय ध्वज वाले जहाज तैनात हैं। इन जहाजों पर लगभग 677 भारतीय नाविक सवार हैं। यह संख्या कल के मुकाबले आज भी वही बनी हुई है। वहीं, स्ट्रेट के पूर्वी हिस्से में ओमान की खाड़ी में पहले चार भारतीय जहाज थे। इनमें से एक तेल टैंकर 'जग प्रकाश' ने मूव किया है। जिसके बाद अब वहां तीन जहाज बचे हैं। इन तीन जहाजों पर 76 भारतीय नाविक काम कर रहे हैं।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 13 March 2026 at 18:41 IST