Iran US War: 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई, भारत-चीन और पाकिस्तान के लिए क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोलने के लिए दी गई नई धमकी में अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर तीखा पोस्ट किया। अब दुनियाभर में ईरानी दूतावासों ने इसका मजाक उड़ाया है।

'Go Get Your Own Oil': Trump's Latest Truth Social Rant, Taking Swipe At Allies Amid Hormuz Energy Blockade
'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक | Image: Reuters/File

ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का एक बार फिर मजाक उड़ाया है। ईरान और अमेरिका के बीच जंग को पांच हफ्ते पूरे हो गए हैं, मगर कोई अपने कदम पीछे करने को तैयार नहीं है। ट्रंप की धमकियों का जवाब ईरान मिसाइल हमलों से देता है। मगर इस बार ट्रंप के होमुर्ज को खोलने को लेकर दिए अल्टीमेटम पर ईरानी दूतावास ने मजेदार जवाब दिया है। अब इस पर दुनियाभर के ईरानी दूतावासों ने भी रिएक्शन देकर ट्रंप का और मजाक उड़ा दिया है।

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोलने के लिए दी गई नई धमकी में अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर तीखा पोस्ट किया। ट्रंप ने अपने पोस्ट में गालियों तक इस्तेमाल कर दिया। ईरान में सबकुछ एक ही दिन में तबाह कर देने की धमकी भी दे डाली। अब इसके जवाब में दुनिया भर के ईरानी दूतावासों ने मजेदार और व्यंग्यपूर्ण प्रतिक्रियाएं देते हुए ट्रंप का मजाक उड़ाया है। कुछ ने तो चाबी गुम जाने का हवाला दिया, तो किसी ने तंज कसा कि "आराम से बोलिए"।

ईरानी दूतावासों ने यूं उड़ाया ट्रंप का मजाक

ट्रंप की होमुर्ज को खोलने की धमकी पर जिम्बाब्वे में ईरानी दूतावास ने अपने पोस्ट में X पोस्ट में लिखा- 'चाबियां खो गई हैं।' यह छोटा सा तंज भरा जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं,  दक्षिण अफ्रीका में ईरानी दूतावास ने मजाकिया अंदाज में पोस्ट किया- "शश... चाबी गमले के नीचे है।  सिर्फ दोस्तों के लिए खुली है।" दुनिया भर के कई अन्य ईरानी मिशनों ने भी इसी अंदाज में तंज कसा है। कुछ ने ट्रंप से "आराम से बोलने" की सलाह दी, तो कुछ ने हल्के-फुल्के तरीके से स्थिति को हैंडल किया।

ट्रंप ने ईरान को दी थी ये धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस धमकी के बाद ये हुआ है, जिसमें उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की उनकी समय सीमा को पूरा नहीं करता है, तो "उन पर नरक टूट पड़ेगा।" ईरान के पावर प्लांट्स और ब्रिजों पर भारी हमला किया जाएगा। पोस्ट में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ईरान को "नर्क" में रहना पड़ेगा।

Advertisement

ईरान को गाली देने से भी नहीं चुके ट्रंप

ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक के बाद एक पोस्ट लिखकर ईरान के कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने लिखा, "मंगलवार ईरान में 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' होगा, ये दोनों एक ही दिन में होंगे। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा!!! उस कमीने जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों, वरना तुम नरक में रहोगे – बस देखते जाओ! 



डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा. "याद है जब मैंने ईरान को 'डील करने' या 'होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने' के लिए दस दिन दिए थे? समय निकलता जा रहा है – 48 घंटे बचे हैं, जिसके बाद उन पर नरक टूट पड़ेगा। ईश्वर की महिमा हो! उन्होंने संदेश का अंत अल्लाह से दुआ करो कहकर किया।  ट्रंप ने अपने पोस्ट में कुछ ऐसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया, जिसकी किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष से अपेक्षा नहीं की जा सकती है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान में फंसे पायलट को बचाने के लिए ट्रंप के खर्च जानकर उड़ जाएंगे होश
 

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड