ईरानी सिंगर ने हिजाब की जगह स्लीवलेस पहन गया देशभक्ति गीत, कोर्ट ने दी 74 कोड़ों की सजा; इतने साल तक देश से बाहर ना जाने की भी दिया फरमान
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को कॉन्सर्ट में हिजाब के बजाय स्लीवलेस ड्रेस पहनकर परफॉर्म करना भारी पड़ गया। अदालत ने उन्हें 74 कोड़े मारे जाने की सजा सुनाई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Iranian Singer Sentenced to 74 Lashes: ईरान की मशहूर सिंगर और कंपोजर परस्तू अहमदी को बिना हिजाब और स्लीवलेस ड्रेस में कॉन्सर्ट करना बेहद महंगा पड़ गया है। ईरान की एक अदालत ने देश के कड़े इस्लामी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में सिंगर को 74 कोड़े मारने की सजा सुनाई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सजा ईरान के कोम प्रांत की अदालत ने सुनाई है। अदालत ने परस्तू के साथ-साथ उनके संग काम करने वाले प्रोडक्शन टीम के 8 अन्य सदस्यों को भी 74-74 कोड़े मारने का फरमान सुनाया है। अदालत का कहना है कि इन्होंने अश्लील कंटेट दिया है। इसके अलावा परस्तू पर आने वाले दो सालों तक देश से बाहर जाने और किसी भी तरह के इवेंट या कॉन्सर्ट से जुड़ने पर भी पूरी तरह से रोक लगाई है।
74 कोड़ों की सजा से मचा हड़कंप
अदालत के 74 कोड़े मारने का हुक्म सुनाने के बाद से ही ईरानी कलाकारों के बीच हड़कंप मच गया है। उधर, सोशल मीडिया पर इस सजा की कड़ी निंदा की जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि ईरान में महिलाओं की आजादी और मानवाधिकारों को लेकर हालात बेहद बुरे हैं।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
पूरा विवाद दिसंबर 2024 में हुए एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट का है। 29 साल की परस्तू अहमद ने यूट्यूब पर लाइव परफॉर्मेंस दी थी। इस कॉन्सर्ट में उन्होंने देशभक्ति गीत 'अज खूने जवानाने वतन' गाया था, जिससे लाखों की संख्या में लोग जुड़े थे।
Advertisement
इस परफॉर्मेंस में सिंगर ने हिजाब नहीं, बल्कि स्लीवलेस ड्रेस पहनी थी। इसके बाद से ही वो मुश्किलों में घिरती चली गईं। ईरानी अधिकारियों ने उनके स्लीवलेस ड्रेस पहनने को कानून का उल्लंघन बताया। विवाद बढ़ता देख ईरानी अधिकारियों ने सिंगर और उनकी टीम को हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बाद में सभी किसी तरह छूट गए। इस कॉन्सर्ट को लेकर कार्रवाई अब भी जारी है। बताते चलें कि ईरान में महिलाओं के लिए सार्वजनिक जगहों पर हिजाब पहनना अनिवार्य है।