US-Iran Deal: बेताब ट्रंप ने हर तरह की पैंतरेबाजी की...अमेरिका और ईरान के बीच थमी जंग, समझौते के बाद मोजतबा खामेनेई का आया पहला बयान

अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से चली आ रही जंग आखिरकार खत्म हो गई। दोनों देशों के राष्ट्रपति ने MoU पर साइन किए। अब इस समझौते को लेकर ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ MoU को लेकर उनकी राय अलग थी।

Donald Trump Mojtaba Khamenei
Donald Trump Mojtaba Khamenei | Image: X

Mojtaba Khamenei on US-Iran Deal: अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से चल रही जंग को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने MoU पर औपचारिक रूप से साइन किए। अब इस डील पर ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।  

मोजतबा खामेनेई ने कहा कि इस डील को लेकर उन्हें संदेह और कुछ आपत्तियां थी, इसके बावजूद उन्होंने मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पेजेश्कियान और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही वह इस फैसले तक पहुंचे कि इस डील में ईरान के हितों की पूरी रक्षा होगी।

'ट्रंप ने हर तरह की पैंतरेबाजी की ताकि…'

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेताब होकर इस MoU को अस्तित्व में लाने के लिए हर तरह के दबाव और साधनों (पैंतरेबाजी) का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि इस MoU को लेकर उनका पक्ष अलग था। हालांकि, ईरानी राष्ट्रपति और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अन्य सदस्यों की प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी।

‘बातचीत का मतलब दुश्मन के पक्ष को स्वीकार करना नहीं’

इस दौरान उन्होंने यह भी साफ तौर पर कहा कि अगर अमेरिकी पक्ष हद से ज्यादा मांगे करता है, तो वे उन्हें नहीं मानेंगे। उन्होंने एक बार फिर कहा कि यह बात साफ है कि भविष्य में होने वाली आमने-सामने की बातचीत का मतलब दुश्मन के पक्ष को स्वीकार करना नहीं होगा।

Advertisement

MoU पर साइन के वक्त बगल में बैठे थे मैंक्रो

अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, दोनों देशों के राष्ट्रपति के MoU साइन के बाद समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस के पैलेस ऑफ वर्सेलिस में फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो संग डिनर के दौरान अमेरिका-ईरान एग्रीमेंट की हार्ड कॉपी पर भी आधिकारिक रूप से साइन किए। इस एग्रीमेंट की कॉपी ईरान और मध्यस्ख करा रहे देशों (पाकिस्तान, कतर) को भेज दी गई है।

MoU पर साइन के बाद US-अमेरिका के बीच संघर्ष खत्म

इससे पहले रविवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने एमओयू पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से साइन किए थे। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि MoU पर साइन के बाद दोनों देशों के बीच लगभग चार महीनों से चले आ रहे संघर्ष पर पूर्ण विराम (संघर्ष खत्म) लग गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दुनिया की टेंशन खत्म... ईरान-अमेरिका पीस डील होते ही होर्मुज से बेखौफ गुजरने लगे जहाज, दनादन लुढ़क रहा तेल; अब शेयर बाजार लगाएगा लंबी छलांग?

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड