भयंकर हुआ ईरान युद्ध! होर्मुज में IRGC ने मचाया 'आतंक', तेल-गैस लेकर आ रहे जहाजों पर हमला; कई जहाज वापस मुड़े

आज होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर जाने वाले जहाजों ने वापस लौटना शुरू कर दिया है। ईरानी सेना ने दोहराया है कि जब तक अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी, वाणिज्यिक जहाजों के आवागमन पर कड़े प्रतिबंध लगे रहेंगे।

Iranian drones attack two power and water plants in Kuwait
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Video Grab

आज होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर जाने वाले जहाजों ने वापस लौटना शुरू कर दिया है। ईरानी सेना ने दोहराया है कि जब तक अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी, वाणिज्यिक जहाजों के आवागमन पर कड़े प्रतिबंध लगे रहेंगे।

एलएनजी ले जा रहे अल गाशामिया और कच्चे तेल ले जा रहे स्टि एलिसीज जैसे जहाज भारत के बंदरगाहों की ओर जा रहे थे, लेकिन खाड़ी में फंसे हुए हैं और जहाज निगरानी उपकरणों से पता चलता है कि वे अपना रास्ता बदल रहे हैं।

ब्रिटिश जहाज पर हमला

इससे पहले यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) एजेंसी का कहना है कि उसे एक टैंकर पर गोलीबारी की रिपोर्ट मिली है। एजेंसी के अनुसार, यह गोलीबारी "ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़ी दो गनबोटों" द्वारा ओमान के उत्तर-पूर्व में 20 नॉटिकल मील की दूरी पर की गई थी।

UKMTO ने अपनी एडवाइजरी नोट में बताया है कि टैंकर के कैप्टन ने कहा कि दोनों गनबोटों ने बिना किसी रेडियो चेतावनी के ही गोलीबारी शुरू कर दी थी। एजेंसी ने आगे कहा कि पोत और उसके चालक दल के सुरक्षित होने की सूचना मिली है।

Advertisement

तीन टैंकर स्ट्रेट से गुजरते देखे गए

अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत तीन टैंकर - गार्डियन, रेन और क्रेव - आज सुबह जलडमरूमध्य से गुजरते हुए देखे गए और अब बिना किसी रुकावट के ओमान की खाड़ी में पहुंच गए हैं, हालांकि अमेरिकी नाकाबंदी के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ सकता है।

ट्रंप ने क्या कहा था?

कल एयर फोर्स वन में बोलते हुए, ट्रंप ने कहा कि अगर बुधवार तक बातचीत से युद्ध खत्म करने का कोई समझौता नहीं हो पाता है, तो हो सकता है कि वह अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को आगे न बढ़ाएं। राष्ट्रपति ने आगे कहा, “हो सकता है कि मैं इसे आगे न बढ़ाऊं, तो फिर नाकेबंदी हो जाएगी, और बदकिस्मती से हमें फिर से बम गिराना शुरू करना पड़ेगा।”

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका किसी न किसी तरह से ईरान के पास जमा अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम का भंडार हासिल कर लेगा, और चेतावनी दी कि अगर बातचीत नाकाम रहती है, तो यह “कहीं ज्यादा unfriendly तरीके से” हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः होर्मुज में गोलीबारी के बाद भारतीय टैंकरों ने रास्ता बदला: रिपोर्ट

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड