Iran Attack Israel: ट्रंप की चेतावनी का ईरान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, इजरायल के तेल अवीव को बनाया निशाना; मिसाइल हमले के बाद बजने लगे सायरन
ईरान ने एक बार फिर अपने दुश्मन मुल्क इजरायल को निशाना बनाया है। तेल अवीव पर एक के बाद कई मिसाइलें दागी है। ये हमले ट्रंप की चेतावनी के बाद किए गए हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का ईरान पर कोई खास फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है। ईरान ने एक बार फिर अपने दुश्मन मुल्क इजरायल को निशाना बनाया है। तेल अवीव पर एक के बाद कई मिसाइलें दागी है। मिसाइल हमले के बाद पूरे शहर में सायरन बजने शुरू हो गए। लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर भागने लगे।
इजरायली मीडिया के अनुसार, शुक्रवार तड़के ग्रेटर तेल अवीव इलाके में नौ जगहों पर ईरानी मिसाइल हमला हुआ, जिससे एक रेलवे स्टेशन और एक इमारत को भारी नुकसान पहुंचा। इजरायल के पब्लिक ब्रॉडकास्टर KAN ने बताया कि ईरान के मिसाइल हमले में तेल अवीव सैविडोर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को नुकसान पहुंचा है। ईरानी मिसाइलों का मलबा ग्रेटर तेल अवीव में नौ जगहों पर गिरा।
ईरान ने तेल अवीव पर दागी मिसाइलें
वहीं, रॉयटर्स के मुताबिक ईरान के मिसाइल हमले के बाद तेल अवीव में सायरन के साथ निवासियों को इजराइल पर हमले की चेतावनी दी गई है। हमले का वीडियो भी सामने आए है, जिसमे तेज धमाकों की आवाज साफ सुनाई दे रही है। हमले के बाद सायरन लगातर बज रहे हैं। तेल अवीव के पूर्व में स्थित रामत गान में एक इमारत को इस हमले में नुकसान पहुंचा है।
यरुशलम को भी बनाया निशाना
इससे पहले गुरुवार को भी ईरान ने मिसाइल हमले से देश के मध्य भाग, यरुशलम क्षेत्र और उत्तरी हिस्से के बड़े इलाकों को भारी नुकसान पहुंचाया था। इन हमले में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली थी। लगभग नौ जगहों पर मिसाइलों से हमला किया गया। ईरान द्वारा संभवतः क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया था। ये ऐसे हथियार होते हैं जो हवा में ही फट जाते हैं और एक बड़े इलाके में छोटे-छोटे बम बनकर गिरते हैं।''
Advertisement
ट्रंप ने दी थी ये धमकी
इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट कर कहा, "ईरान का सबसे बड़ा पुल एक हमले में ढह गया है। अब ईरान के लिए समझौता करने का समय आ गया है, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए और उस देश का कुछ भी ना बचे।" मगर ट्रंप की इस चेतावनी के बाद भी ईरान अपने हमले रोकने को तैयार नहीं है।