Iran War: ईरान जंग के बीच ट्रंप ने उठाया बड़ा कदम, आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज को किया 'जबरन रिटायर', अटॉर्नी जनरल को भी पद से हटाया

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज को तत्काल रिटायरमेंट का आदेश दिया है। वहीं, ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को पद से हटा दिया है।

Defence Secretary Hegseth Fires Top Army General, Hours After Trump Sacks Attorney General Pam Bondi
अमेरिका आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज को किया 'जबरन रिटायर', अटॉर्नी जनरल को भी पद से हटाया | Image: AP

ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो बड़े प्रशासनिक बदलाव किए हैं। अमेरिका सेना के प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज की छुट्टी कर दी है। इसके साथ ही ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को पद से हटा दिया है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के माध्यम से अमेरिकी सेना के को तुरंत रिटायरमेंट लेने का आदेश दिया गया है। आर्मी चीफ के जाने के बाद उप प्रमुख जनरल क्रिस्टोफर ला नेवे कार्यवाहक सेना प्रमुख का पद संभालेंगे।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज को तत्काल रिटायरमेंट का आदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल जॉर्ज ने इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन पीट हेगसेथ से आदेश मिलने के बाद वह बहुत जल्द इसकी घोषणा कर सकते हैं। इनके 'जबरन रिटायरमेंट' के पीछे वजह क्या है फिलहाल खुलकर सामने नहीं आया है। मगर ट्रंप के इस बड़े फैसले ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को पद से हटाया

ट्रंप सरकार ने गुरुवार को अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को भी पद से मुक्त कर दिया। सूत्रों के अनुसार, उनके हटाए जाने की मुख्य वजह जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइल्स का संचालन था। ट्रंप कई महीनों से बोंडी से नाराज चल रहे थे, क्योंकि एपस्टीन फाइल्स को लेकर उनके संभालने के तरीके पर सवाल उठ रहे थे और यह राजनीतिक रूप से सरकार के लिए बोझ बन गया था। इसके अलावा, राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई न करने को लेकर भी असंतोष था। 

रिटायरमेंट का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज की विदाई की पुष्टि करते हुए पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने कहा, जॉर्ज सेना के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ के पद से रिटायर हो रहे हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जनरल द्वारा हमारे राष्ट्र के लिए दशकों की सेवा के लिए युद्ध विभाग की ओर से उन्हें आभार जताया जाता है और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Advertisement

कौन थे जनरल रैंडी जॉर्ज 

बता दें कि जनरल रैंडी जॉर्ज जो वेस्ट पॉइंट से ग्रेजुएट और एक पेशेवर इन्फैंट्री अधिकारी हैं, पहले बाइडेन प्रशासन के दौरान लॉयड ऑस्टिन के वरिष्ठ सैन्य सहायक के रूप में कार्य कर चुके हैं और 2023 में सीनेट द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद से अपने वर्तमान पद पर बने हुए थे। सामान्य परिस्थितियों में, उनका चार साल का कार्यकाल 2027 में समाप्त होता। मगर उनको तत्काल प्रभाव से रिटायरमेंट लेना है। सेना के कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ की भूमिका अब जनरल क्रिस्टोफर लानेव संभालेंगे, जो वर्तमान में वाइस चीफ ऑफ स्टाफ हैं और पहले हेगसेथ के सैन्य सहायक रह चुके हैं।

अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी के लिए ट्रंप ने क्या कहा?

वहीं, दूसरी ओर अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को पद हटाने की जानकारी ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिया। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर इसकी घोषणा की और कहा कि बोंडी अब निजी क्षेत्र में नई भूमिका निभाएंगी। फिलहाल उनके डिप्टी टॉड ब्लांच को अंतरिम अटॉर्नी जनरल बनाया गया है। उन्होंने पाम बोंडी को महान अमेरिकी देशभक्त और एक वफादार दोस्त बताया। उन्होंने आगे लिखा, पाम ने पिछले एक साल से मेरे अटॉर्नी जनरल के तौर पर पूरी निष्ठा से सेवा की है।

Advertisement


पाम ने हमारे पूरे देश में अपराधों पर नकेल कसने का जबरदस्त काम किया है, जिसके चलते हत्याओं की दर 1900 के बाद से अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। हम पाम से बहुत प्यार करते हैं, और वह अब निजी क्षेत्र में एक बेहद जरूरी और अहम नई जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं, जिसकी घोषणा जल्द ही किसी तारीख को की जाएगी। वहीं, हमारे डिप्टी अटॉर्नी जनरल जो कि एक बेहद प्रतिभाशाली और सम्मानित कानूनी विशेषज्ञ हैं, टॉड ब्लैंच, अब कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। इस मामले पर अपना ध्यान देने के लिए आप सभी का धन्यवाद! 
 

यह भी पढ़ें: भारत समेत कई देशों की पैटेंटेड दवाओं पर 100% टैरिफ, ट्रंप का नया झटका
 

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड