'ईरान ने 200 साल से किसी पर हमला नहीं किया, हम आतंकवाद के शिकार हुए, हमारे लीडर की हत्या की गई', UNGA में पेजेशकियान ने ट्रंप को दिया दो टूक जवाब
UNGA में अपने संबोधन में राष्ट्रपति पेजेशकियन ने अपने देश पर आतंकवाद के अमेरिकी आरोपों को खारिज किया और कहा कि तेहरान खुद आतंकवाद का शिकार है। राष्ट्रपति ने साफ कर दिया कि ईरान किसी कीमत पर झुकने वाला नहीं है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बुधवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए जोरदार भाषण दिया। यह पहली बार है जब किसी विदेशी नेता ने ऐसे देश के मंच से वैश्विक संस्था को संबोधित किया, जिसके साथ वह युद्ध लड़ रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यूयॉर्क पहुंचे पेजेश्कियान ने अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेकर साफ-साफ कह दिया कि ईरान कभी झुकेगा नहीं। साथ ही उन्होंने ट्रंप के उस बयान की भी आलोचना कि जिसमें ईरान को एक आतंकी देश बताया था।
पेजेश्कियान ने ट्रंप का जिक्र करते हुए कहा, “कल अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमारे देश के बारे में जो कहा, वह संयुक्त राष्ट्र के नियमों, उसकी भावना और इंसानियत के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ है। अंतरराष्ट्रीय कानून और कूटनीति के जानकार इसे अच्छी तरह समझते हैं।” उन्होंने कहा कि ईरान ने अपनी रक्षा की और नागरिक आबादी को कभी निशाना नहीं बनाया। जबकि ईरान के बड़ी आबादी युद्ध का शिकार हो गई।
UNGA में पेजेशकियन का ट्रंप को दो टूक जवाब
UNGA में अपने संबोधन में राष्ट्रपति पेजेशकियन ने अपने देश पर आतंकवाद के अमेरिकी आरोपों को खारिज किया और कहा कि तेहरान खुद "आतंकवाद का शिकार" है। पोडियम से बोलते हुए, पेजेशकियन ने मिनाब स्कूल हमले में मारे गए छात्रों और मारे गए सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की तस्वीरें दिखाईं। आक्रामकता के आरोपों का जवाब देते हुए अपने भाषण की शुरुआत करते हुए, पेजेशकियन ने UNGA में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों का जिक्र किया।
ईरान ने पिछले 200 सालों में किसी पर हमला नहीं किया-पेजेशकियन
पेजेशकियन ने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमें आतंकवादी बताया। ईरान ने पिछले 200 सालों में किसी पर हमला नहीं किया है, लेकिन अब हम पर क्षेत्र में अस्थिरता का कारण होने का आरोप लगाया जा रहा है। हमें आतंकवादी कहा जा रहा है। हम आतंकवाद के शिकार रहे हैं, हमारे नेता की हत्या कर दी गई थी। जो लोग खुद आतंकवादी हैं, वे हमें आतंकवादी कहते हैं। हमारे लोग इजरायल के निशाने पर रहे हैं। हमने जवाब दिया लेकिन आम नागरिकों के ठिकानों पर हमला नहीं किया। यह अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है।
Advertisement
इजरायल गाजा में आतंकवाद फैला रहा है-राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने कहा, इजरायल गाजा में एक आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रहा है। वे गाजा में आतंकवाद फैला रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम आतंकवाद के शिकार रहे हैं। मैं ऐसे ईरान से आता हूं जहां हमारे सम्मानित सर्वोच्च नेता की बिना किसी कानूनी प्रक्रिया या कारण के हत्या कर दी गई थी। मैं ऐसे ईरान से आता हूं जहां एक स्कूल पर बमबारी की गई थी। आप इन बच्चों को देखिए; ये बच्चे अमेरिका और इजरायल द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियारों और बमों की चपेट में आकर मारे गए। वे निर्दोष थे, उन्होंने कोई अपराध नहीं किया था।"
ईरानी राष्ट्रपति का अमेरिका का लगाया गंभीर आरोप
ईरानी राष्ट्रपति ने ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "बीमार लोग, बेगुनाह लोग, गरीब और हमारे समाज के सबसे कम सुविधा वाले लोग ही इन प्रतिबंधों का शिकार होते हैं।" पेजेश्कियान ने कहा कि विदेशी हमलों ने देश भर में जरूरी सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया है, उन्होंने आस-पास के इलाकों में आकर हमारे विश्वविद्यालयों, हेल्थकेयर सेंटरों, स्कूलों, अस्पतालों और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया - ये सब अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है।
Advertisement
अमेरिका अपने नाजायज मकसदों को पूरा करना चाहता-पेजेश्कियान
अमेरिका अपने नाजायज मकसदों को पूरा करने के लिए किसी देश की आबादी की बलि चढ़ाना चाहता है। पेजेश्कियान ने इस बात पर भी जोर दिया कि ईरान की सैन्य और परमाणु महत्वाकांक्षाएं रक्षात्मक हैं और उनका मकसद राष्ट्रीय विकास है, न कि आक्रामकता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किसी बाहरी अनुमति की जरूरत नहीं है। पेजेश्कियान ने चेतावनी दी कि तेहरान पर लगातार सैन्य आक्रामकता और समुद्री प्रतिबंधों से निश्चित रूप से एक बड़ा क्षेत्रीय संघर्ष छिड़ सकता है; उन्होंने खासकर ईरान के समुद्री रास्ते को रोकने के खिलाफ चेतावनी दी।
बीच भाषण अमेरिका के प्रतिनिधि निकल गए बाहर
पेजेशकियन ने कहा ईरान की सुरक्षा के मामले में, हमारे डिफेंस सिस्टम इस तरह बनाए गए हैं कि कोई यह न सोच सके कि ईरानी शहरों पर बमबारी का कोई जवाब नहीं दिया जाएगा। ईरान की मिलिट्री पावर सुरक्षा के लिए है, लेकिन हम साफ कहते हैं। अपने देश की सुरक्षा के लिए हम किसी की इजाजत या मंजूरी नहीं लेते। गौरतलब है कि ईरान के राष्ट्रपति के भाषण के कुछ ही मिनटों बाद, अमेरिका के एकमात्र प्रतिनिधि खड़े हुए, अपना ब्रीफकेस उठाया और मीटिंग से बाहर चले गए।