निकोलस मादुरो पर एक्शन से घबराए अली खामेनेई, मॉस्को में शरण लेने की कर रहे तैयारी? ईरान ने स्ट्रैटेजी में किया बदलाव
World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिली धमकियों के बाद अब ईरान ने प्रदर्शनकारियों को लेकर अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है। यही नहीं खबर ये भी है कि निकोलस मादुरो पर एक्शन से ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई ने सबक लिया और वो उनकी वाली गलती नहीं दोहराने वाले हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Iran news: वेनेजुएला के बाद अब अमेरिका का अगला टारगेट कौन हैं? क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर ईरान हैं? निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद तेहरान में सत्ता परिवर्तन की अटकलें जोर पकड़ रही हैं। ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान भी सतर्क हो गया है। एक ओर ईरान ने अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है। तो दूसरी ओर खबरें ये भी है कि ट्रंप की धमकियों के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक 'एस्केप प्लान' भी तैयार किया। वो तेहरान से रूस भाग सकते हैं।
दरअसल, ईरान में प्रदर्शन चल रहे हैं। इन्हीं प्रदर्शन के आड़ में अमेरिका ने ईरान में घुसने की ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि अगर वो विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए हिंसा का इस्तेमाल करता है तो अमेरिका की ओर से इसका जोरदार जवाब दिया जाएगा।
क्या वेनेजुएला के बाद अब ट्रंप के निशाने पर ईरान?
वेनेजुएला पर जिस तरह से अमेरिकी सेना ने हमला किया और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को उठाकर न्यूयॉर्क ले आई, उससे पूरी दुनिया में हलचल मची है। कहा जा रहा है कि वेनेजुएला के बाद ऐसे कई देश हैं, जो ट्रंप के निशाने पर हैं। इसमें ईरान भी शामिल माना जा रहा है।
ट्रंप की धमकी और ईरान ने बदली स्ट्रैटेजी
इस वक्त ईरान की जनता सड़कों पर है और महंगाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। इन प्रदर्शन में कई लोगों की मौत की भी खबर है। ट्रंप के तेहरान को प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग न करने की चेतावनी दी थी।
Advertisement
ट्रंप की इस धमकी के बाद प्रदर्शनकारियों को सरकार ने कंट्रोल करने के तरीके में बदलाव किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां ईरान में सरकार अब तक प्रदर्शनकारियों पर सीधे हमला कर रही थी, जिनके वीडियो भी सामने आए। अब ईरान की सरकार ने टारगेट अटैक का फैसला किया। यानी प्रदर्शनकारियों को चुन-चुनकर खत्म किया जाएगा।
साथ ही ईरान ने राष्ट्रीय संसद की रक्षा समिति की बैठक बुलाने का भी फैसला किया, जिसमें खुफिया एजेंसी के कार्यों का विश्लेषण किया जाएगा।
Advertisement
...तो ईरान से भागने की तैयारी में हैं खामेनेई?
इसके अलावा खबर ये भी है कि खामेनेई ने निकोलस मादुरो पर कार्रवाई से सबक लेकर उनकी वाली गलती नहीं दोहराएंगे। ईरान के सुप्रीम लीडर ने 'प्लान बी' तैयार किया है और वो तेहरान से भागने की तैयारी में है। विदेशी मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक 86 साल के खामेनेई रूस शिफ्ट हो सकते हैं। उनके परिवार और करीब 20 सहयोगियों लोगों को सुरक्षित बाहर ले जाने की व्यवस्था भी की गई है।
रिपोर्ट्स बता रही हैं कि खामेनेई के उत्तराधिकारी माने जाने वाले उनके बेटे मोज्तबा भी इस लिस्ट में है। यह भी बताया गया है कि खामेनेई के साथ अरबों डॉलर भी रूस ले जाए जाएंगे। खामेनेई के लिए रूस ही सबसे सुरक्षित ठिकाना माना जा रहा है।