Iran-Isreal War: ईरान ने इजरायल पर किया बड़ा हमला, बेरूत पर बमबारी का लिया बदला; सीजफायर के बाद पहली बार दागी मिसाइल; मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात
ईरान ने बेरूत हमले का बदला लेते हुए इजरायल पर मिसाइलें दागी है। IDF की ओर से इन हमलों की पुष्टि की गई है। ईरान ने यह साफ कर दिया है कि अगर इसका पलटवार हुआ तो अंजाम बुरा होगा।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

मिडिल ईस्ट में हालात एक बार फिर बेहत तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरान ने इजरायल पर बड़ा हमला कर दिया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने हमलें की पुष्टि करते हुए बताया है कि ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागीं है। यह 8 अप्रैल को हुए सीजफायर के बाद ईरान का पहला मिसाइल हमला है। बीते दिनों बेरूत पर हुए इजरायल हमले का ईरान ने बदला लिया है। इन हमलों के बाद युद्ध समाप्ति के लिए अमेरिका के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है।
ईरान ने रविवार को इजराइल के कई शहरों को अपना निशाना बनाते हुए। एक के बाद एक कई मिसाइल हमलों के बाद शहर में सायरन बजने लगे, जिससे आम लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे और देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने आने वाली मिसाइलों को रोकने की कोशिश की। यह हमला दिन में बेरूत के दक्षिणी इलाकों में इजराइल के हमलों के बाद हुआ। तेहरान ने चेतावनी दी थी कि ऐसे हमलों का कड़ा जवाब दिया जाएगा।
ईरान ने इजरायल पर दागी मिसाइलें
इस हमले में अब तक किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की खबर नहीं है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा कि ईरान के कुछ मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। CNN के मुताबिक, इजरायल के एक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इसके जवाब में सुरक्षा बैठक कर रहे हैं। इजरायली वायु सेना (IAF) ने पुष्टि की कि ईरान से इजरायल की ओर मिसाइलें दागी गईं, डिफेंस सिस्टम खतरे को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और होम फ्रंट कमांड ने जनता के लिए सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं।
बेरूत हमले का लिया बदला
रविवार को हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल के इलाके में गोलीबारी करने के बाद इजरायल ने बेरूत के दाहियेह जिले में आतंकवादी मुख्यालय पर हमला किया। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, ये हमले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज के आदेश पर किए गए। जो हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल के इलाके में गोलीबारी के जवाब में किया गया है।"
Advertisement
शांति समझौते को लगा बड़ा झटका
ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने कहा था कि ईरान इन हमलों का निर्णायक जवाब देगा। X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "हम दाहियेह पर जायोनी शासन के हमले का निर्णायक और कड़ा जवाब देंगे। इन पागल कुत्तों को सबक सिखाना और उनकी औकात दिखाना जरूरी है। इस बीच, तनाव बढ़ने से ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत फिर से शुरू करने मध्यस्थता प्रक्रिया को बड़ा झटका लगा है। साथ ही मीडिल ईस्ट में फिर से युद्ध जैसे हालात हो गए हैं।