अपडेटेड 6 March 2026 at 16:14 IST
ट्रंप-नेतन्याहू की धमकी से खौफ में खामेनेई का बेटा? सुप्रीम लीडर की मौत के एक सप्ताह बाद भी ईरान क्यों नहीं कर पाया उत्तराधिकारी का ऐलान
इजरायल-ईरान युद्ध शुरू होने के एक हफ्ते बाद भी ईरान ने नए सुप्रीम लीडर के नाम का ऐलान नहीं किया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

इजरायल-ईरान युद्ध शुरू होने के एक हफ्ते बाद भी ईरान ने नए सुप्रीम लीडर के नाम का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की धमकी की वजह से ईरान किसी भी जल्दबाजी से बच रहा है।
आपको बता दें कि ट्रंप ने दुनिया भर के ईरानी राजदूतों को शरण लेने के लिए बढ़ावा दिया, और बदले में उन्हें इम्युनिटी देने का वादा किया है। उन्होंने कल पत्रकारों से कहा, “मैं एक बार फिर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड, मिलिट्री और पुलिस के सभी सदस्यों से हथियार डालने की अपील कर रहा हूं। वे सिर्फ मारे जाएंगे, और अब ईरानी लोगों के लिए खड़े होने और अपने देश को वापस लेने में मदद करने का समय है।”
ट्रंप ने आगे कहा, “आप पूरी इम्यूनिटी के साथ पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे या आपको पूरी तरह से मौत का सामना करना पड़ेगा, और मैं ऐसा नहीं देखना चाहता।”
ईरान क्यों नहीं कर पा रहा उत्तराधिकारी का ऐलान?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के वारिस का ऐलान टाल दिया है, क्योंकि उसे डर है कि इजरायल उन पर अगला हमला कर सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि खामेनेई के बेटे मोजतबा को इस पोस्ट के लिए चुना जा रहा था। हालांकि, उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंता है, खासकर तब जब इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में साफ कर दिया कि किसी भी नए नेता को खात्मे के लिए एक साफ टारगेट के तौर पर देखा जाएगा।
Advertisement
'खामेनेई का बेटा सुप्रीम लीडर नहीं बन सकता'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अमेरिकी मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में अपने ऑपरेशन का जिक्र करते हुए कहा, “वे अपना टाइम बर्बाद कर रहे हैं। खामेनेई का बेटा लाइटवेट है। मुझे सुप्रीम लीडर के चुनाव में शामिल होना ही होगा।” ट्रंप ने आगे कहा, “खामेनेई का बेटा मुझे मंजूर नहीं है। हम कोई ऐसा चाहते हैं जो ईरान में शांति और मेलजोल लाए।”
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 6 March 2026 at 16:14 IST