'न्यूजीलैंड के लिए बेहद अहम है भारत...', द्विपक्षीय वार्ता के लिए गुजरात पहुंचे DYPM पीटर्स बोले

न्यूजीलैंड के डिप्टी पीएम पीटर्स चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। अपनी द्विपक्षीय वार्ता को लेकर डिप्टी पीएम ने कहा कि भारत न्यूजीलैंड के लिए बेहद खास है।

India MEA S Jaishankar and winston peters New Zealand
भारत विदेश मंत्रालय एस जयशंकर और विंस्टन पीटर्स न्यूजीलैंड | Image: @SJaishankar-X

न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स 10 मार्च, रविवार को अपने चार दिवसीय भारत दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। MEA की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार विंस्टन पीटर्स भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के न्योते पर 10 से 13 मार्च तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि भारत न्यूजीलैंड के लिए बेहद अहम है।

न्यूजीलैंड के डिप्टी पीएम विंस्टन पीटर्स ने कहा, "यह काफी मजेदार और काफी महत्वपूर्ण रहा। पहले हम गुजरात गए और अब दिल्ली में हैं, यहां विदेश मंत्री और तमाम मंत्रियों से वार्ता कर रहा हूं, जिन्हें कुछ समय से मैं जान रहा हूं। इसलिए हां, ये बहुत महत्वपूर्ण है। भारत हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। ये बैठक हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है।"

WPL देखने पहुंचे न्यूजीलैंड के डिप्टी पीएम

न्यूजीलैंड के डिप्टी पीएम पीटर्स दिल्ली में RCB और MI के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित WPL मैच देखने के लिए पहुंचे। डब्ल्यूपीएल को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए डिप्टी पीएम ने कहा, "ये देखना काफी उत्साह भरा है कि वुमेन क्रिकेट कितना मशहूर है। ये नया है लेकिन ये काफी तेजी से हो रहा है। और मैं यहां न्यूजीलैंड की डिवाइन को शतक बनाते हुए देखने के लिए आया हूं, लेकिन निश्चित रूप से, आपको शतक बनाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप इतने सारे शतकों का पीछा नहीं कर रहे हैं।"

नई सरकार बनने के बाद डिप्टी पीएम का पहला भारत दौरा

बता दें, न्यूजीलैंड में 2023 के नवंबर में नई सरकार सत्ता में आई। नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद उपप्रधानमंत्री पीटर्स की यह भारत की अपनी पहली यात्रा है। इस दौरे पर वो अहमदाबाद और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। इससे पहले 2020 में पीटर्स ने भारत का आधिकारिक तौर पर दौरा किया था। जो प्रेस रिलीज जारी की गई, उसमें कहा गया है कि उन्होंने इससे पहले फरवरी 2020 में उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के रूप में भारत का दौरा किया था।

Advertisement

1952 से शुरू हुआ भारत-न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 1952 में द्विपक्षीय संबंध स्थापित हुए। न्यूजीलैंड ने अक्टूबर 2011 में अधिसूचित अपनी "भारत के लिए दरवाजे खोलना" नीति में भारत को एक प्राथमिकता वाले देश के रूप में पहचाना है। न्यूजीलैंड ने फिर से इसे 2015 में दोहराया था।

इसे भी पढ़ें: 'चिप्स फॉर विकसित भारत' में PM मोदी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा भारत आत्मविश्वास से भरा

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड