IAF Rescue in Sri Lanka: श्रीलंकाई नागरिकों के लिए वरदान बनी भारतीय वायुसेना, Cyclone Ditwah में फंसे 400 लोगों को बचाया

श्रीलंका में साइक्लोन दितवाह की तबाही के बीच भारत मदद के लिए पहुंचा है। IAF ने हाइब्रिड रेस्क्यू चलाया और कोटमाले से 400 लोगों को निकाला गया है।

IAF rescue Sri Lanka
साइक्लोन दितवाह ने श्रीलंका में मचाई तबाही, भारतीय हेलीकॉप्टर पहुंचे | Image: ANI

IAF Rescue in Sri Lanka : साइक्लोन दित्वा से मची तबाही के बीच भारत ने श्रीलंका को बड़ी सहायता पहुंचाई है। 'ऑपरेशन सागर बंधु' के तहत भारतीय वायुसेना (IAF) ने कोटमाले क्षेत्र में हाइब्रिड रेस्क्यू मिशन चलाया हैं, क्योंकि लैंडस्लाइड से यह इलाका पूरी तरह कट चुका है।

इंडियन एयर फोर्स ने श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ मिलकर, लैंडस्लाइड से प्रभावित कोटमाले इलाके में बड़े रेस्क्यू और लोगों को निकालने के मिशन चलाए, पूरे दिन IAF के हेलीकॉप्टरों ने 400 फंसे हुए लोगों को निकाला, जिनमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल और 4 बच्चे शामिल थे। सभी को सुरक्षित कोलंबो पहुंचाया गया है।  

IAF ने श्रीलंकाई सेना के जवानों को भी किया एयरलिफ्ट

बचाए गए लोगों में श्रीलंकाई नागरिकों के साथ 12 भारतीय नागरिक और कई देशों के विदेशी नागरिकों का एक बड़ा ग्रुप शामिल था। जमीन पर राहत काम को मजबूत करने के लिए इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने रेस्क्यू और सफाई के कामों में मदद के लिए 57 श्रीलंकाई सेना के जवानों को भी प्रभावित इलाके में एयरलिफ्ट किया है। 

देश में इमरजेंसी की घोषणा 

IAF ने भीष्म कैप्सूल और मेडिकल टीम को भी शामिल किया, रात 8 बजे तक 300 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट करके भारत वापस लाया गया है। इधर श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने रविवार शाम 4 बजे जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार से अब तक 212 लोग मारे गए हैं और 218 लापता हैं।

Advertisement

भारत के प्रभावित इलाकों में अलर्ट 

चक्रवाती तूफान दित्वा तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की तरफ पहुंच रहा है। भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इससे पहले दित्वा ने श्रीलंका के पूर्वी तट पर भारी तबाही मचाई, जहां 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। फिलहाल, तूफान की तीव्रता एक 'साइक्लोनिक स्टॉर्म' के रूप में बनी हुई है और इसके और मजबूत होने के संकेत नहीं हैं। तमिलनाडु में चार जिलों में रेड अलर्ट और पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तूफान के कारण कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। 

यह भी पढ़ें: Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड