नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर भड़के हंगरी के PM, कहा- उन्हें अपने देश में...

नेतन्याहू के साथ-साथ उनके पूर्व रक्षा मंत्री और हमास के सैन्य प्रमुख के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जिसमें उन पर गाजा में 13 महीने से चल रहे युद्ध के संबं

Israel PM Benjamin Netanyahu
Israel PM Benjamin Netanyahu | Image: Facebook

Arrest warrant against Netanyahu: हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किये जाने की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह उन्हें अपने देश में आमंत्रित कर इसकी अवज्ञा करेंगे।

सरकारी रेडियो को दिए बयान में ओर्बन ने हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) पर ‘‘मौजूदा संघर्ष में राजनीतिक उद्देश्यों के लिए हस्तक्षेप" करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गाजा में युद्ध को लेकर नेतन्याहू के खिलाफ वारंट जारी करने के निर्णय में अंतरराष्ट्रीय कानून की अनदेखी की गयी है और तनाव को बढ़ाया गया है।

आईसीसी ने बृहस्पतिवार को नेतन्याहू के साथ-साथ उनके पूर्व रक्षा मंत्री और हमास के सैन्य प्रमुख के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जिसमें उन पर गाजा में 13 महीने से चल रहे युद्ध के संबंध में मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप लगाया गया है।

नेतन्याहू के करीबी सहयोगी ओर्बन ने कहा कि वह नेतन्याहू को हंगरी में आमंत्रित करेंगे और वह ऐसा कर इजराइल के प्रधानमंत्री को जारी वारंट की अवज्ञा करेंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: वक्फ बिल पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का छलका दर्द, कहा-BJP की मनसा कभी पूरी नहीं होगी, क्योंकि...

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड