अपडेटेड 29 April 2024 at 19:07 IST
दुनिया को विश्व युद्ध में धकेलने वाला हिटलर क्यों हो गया था मजबूर? खुद को मार ली गोली, पूरी कहानी
Hitler Suicide Story: जिस क्रूर तानाशाह ने पूरी दुनिया को डराकर रखा था, उस हिटलर ने कायरों की तरह 30 अप्रैल 1945 को आत्महत्या कर ली थी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Hitler Suicide Story: जर्मन तानाशाह हिटलर की लोकप्रियता कई दशकों के बाद भी कम नहीं हो रही है। आज भी जब किसी तानाशाह की तुलना करने के लिए किसी का नाम दोहराया जाता है तो वो है- हिटलर। आपको बता दें कि जिस क्रूर तानाशाह ने पूरी दुनिया को डराकर रखा था, उस हिटलर ने कायरों की तरह 30 अप्रैल 1945 को आत्महत्या कर ली थी।
दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह था हिटलर
20 वीं सदी का सबसे निर्दय तानाशाह हिटलर साल 1933 में जर्मनी में उभर कर सामने आया था। उसकी निर्दयता का अनुमान इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सत्ता हथियाने के 6 साल के अंदर ही उसने 60 लाख से अधिक यहूदियों को मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि, उसने भले ही दुनियाभर को डराकर रखा था, लेकिन अंदर-अंदर वो बहुत डरपोक था। वो खाने भी जाता था तो पहले अपने नौकरों से खाना चखने के लिए कहता था और उसके बाद ही वो खाना शुरू करता था। 20 अप्रैल 1889 को जन्मा हिटलर जब 17 साल का हुआ तो उसके पिता की मौत हो गई। इसके बाद उसने पूरी दुनिया में अपना आधिपत्य खड़ा कर लिया।
कई सालों तक जर्मनी पर शासन करने के बाद हिटलर के पतन की शुरुआत हुई। साल 1943 से यह स्पष्ट होता जा रहा था कि जर्मनी मित्र देशों की सेनाओं के दबाव में झुक जाएगा। उसी साल फरवरी में सोवियत संघ में गहराई तक फंसी जर्मन सेना को स्टालिनग्राड की लड़ाई में नष्ट कर दिया गया और दोनों मोर्चों पर निरंतर आक्रमण की जर्मन उम्मीदें खत्म हो गईं। फिर जून 1944 में पश्चिमी मित्र देशों की सेनाएं नॉर्मंडी, फ्रांस में उतरीं और जर्मनों को बर्लिन की ओर वापस धकेलना शुरू कर दिया। जुलाई 1944 तक कई जर्मन सैन्य कमांडरों ने अपनी हार स्वीकार कर ली और हिटलर को सत्ता से हटाने की साजिश रची ताकि अधिक अनुकूल शांति के लिए बातचीत की जा सके। हालांकि, हिटलर की हत्या के उनके प्रयास विफल रहे और अपने बदले में हिटलर ने 4,000 से अधिक साथी देशवासियों को मार डाला।
तानाशाह ने क्यों कर ली थी आत्महत्या?
बताया जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद साल 1945 में सोवियत संघ की सेना ने उसे बर्लिन में घेर लिया था। अपनी हार और मौत से खौफ खाने वाले हिटलर ने आत्महत्या से कुछ देर पहले अपनी प्रेमिका ईवा ब्राउन से शादी की थी और जमीन से 50 फीट नीचे स्थित एक खुफिया बंकर में छिपकर बैठा था। जब सोवियत संघ की सेना उसके काफी करीब पहुंच गई तो उसने सेना के हाथ लगने से अच्छा सुसाइड को बेहतर समझा। उसने उसी बंकर में अपनी पत्नी के साथ खुद को गोली मार ली।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 29 April 2024 at 19:07 IST