अपडेटेड 13 January 2026 at 11:15 IST
बांग्लादेश में मशहूर गायक और शेख हसीना के हिंदू लीडर की पुलिस कस्टडी में मौत पर बवाल, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
Proloy Chaki death: बांग्लादेश में बांग्लादेश में अवामी लीग के हिंदू नेता और गायक प्रोलय चाकी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई है। जेल प्रशासन ने इसे नैचुरल डेथ बताया है। तो वहीं परिवार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Bangladesh News: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा खतरे में है। खासतौर पर हिंदुओं को पड़ोसी मुल्क में निशाना बनाने के एक के बाद एक कई घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच अब वहां एक हिंदू सिंगर की पुलिस कस्टडी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर बवाल मच गया है। मशहूर गायक और अवामी लीग नेता प्रोलय चकी की मौत हो गई। प्रलय के परिवार ने लापरवाही और मेडिकल देखभाल न मिलने का आरोप लगाया है।
दिसंबर में प्रोलय की हुई थी गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार रविवार, 11 जनवरी राजशाही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रोलय चाकी ने अंतिम सांस ली। वो अवामी लीग की पाबना जिला इकाई में सांस्कृतिक सचिव थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 दिसंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
प्रोलय चाकी को पश्चिमी बांग्लादेश के पाबना जिले के दिलालपुर इलाके में स्थित उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी एक धमाके के मामले में दिखाई गई, जो 2024 के छात्र आंदोलन से जुड़ा बताया जा रहा है। आगे चलकर यह जुलाई विद्रोह में बदला और उस आंदोलन के बाद शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा। प्रलोय के बेटे का कहना है कि गिरफ्तारी के समय उनके खिलाफ कोई ठोस मामला दर्ज नहीं था।
जेल प्रशासन ने कहा- ये नैचुरल डेथ
जेल प्रशासन ने प्रोलय चाकी के निधन को सामान्य मौत बताया है। पाबना जेल के सुपरिटेंडेंट मोहम्मद उमर फारूक ने कहा कि प्रोलय कई बीमारियों से जूझ रहे थे। उनको डायबिटीज और दिल की बीमारी थी। शुक्रवार को जेल में उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद पाबना जनरल अस्पताल ले जाया गया। जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें राजशाही मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। रात करीब 9 बजे उनकी मौत हो गई।
Advertisement
परिवार के क्या हैं आरोप?
वहीं, प्रोलाय का परिवार जेल प्रशासन के इन दावों को खारिज कर दिया है। उनके बेटे का कहना है कि उनके पिता को बिना पुख्ता केस के जेल में रखा गया। जेल में उनकी तबीयत बिगड़ती रही, जिसकी परिवार को भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। उन्हें उनके अस्पताल पहुंचने की खबर दूसरों से मिली, लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी।
प्रोलय चाकी बांग्लादेश के एक जाने-माने गायक, संगीतकार और अवामी लीग के नेता थे। उन्होंने पाबना स्थित श्रीश्री राम कृष्ण शेबाश्रम के सचिव के रूप में भी कार्य किया था और उत्तरी बांग्लादेश में अवामी लीग के एक प्रमुख आयोजक थे। उन्होंने दशकों तक संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को एकजुट करने और धर्मनिरपेक्ष विचारधारा को बढ़ावा देते रहे।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 13 January 2026 at 11:15 IST