BREAKING: नेपाल में हेलिकॉप्टर हादसा, काठमांडू से शव लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर खोटांग में लैंडिंग के दौरान क्रैश-VIDEO
नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव लेकर जा रहा था। खोटांग जिले के एक खेत वाले इलाके में उतरने की कोशिश करते समय क्रैश हो गया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। यह घटना केपिलासगढ़ी ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड-2 में खरतमचा के बालाबेस इलाके में हुई। हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव ले जा रहा था। खोटांग जिले के एक खेत वाले इलाके में उतरने की कोशिश करते समय एक यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मुख्य जिला अधिकारी रेखा कंडेल ने ANI को बताया कि नेपाल के खोटांग जिले में, खेत में उतरते समय एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में एक शव ले जाया जा रहा था और यह काठमांडू से आया था।
नेपाल के खोटांग में हेलीकॉप्टर क्रैश
जिला अधिकारी रेखा कंडेल ने बताया कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
हादसे की वीडियो आए सामने
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, जब यह हादसा हुआ, तब हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे। उनमें से एक व्यक्ति, जिसका नाम काजी बहादुर राय बताया जा रहा है, इस घटना में घायल हो गया। जिला पुलिस कार्यालय के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) प्रकाश बुढ़ाथोकी ने बताया कि राय को तुरंत दूसरे हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया। बाकी छह यात्री सुरक्षित हैं।
Advertisement
जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार को 11 बजे के आसपास हुआ। हेलीकॉप्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर एन-एएसक्यू था। यह काठमांडू से उड़ान भरा था। लैंडिंग के दौरान यह घटना घटी।