अपडेटेड 5 September 2025 at 08:21 IST

मशहूर फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी की 8.8 लाख करोड़ की संपत्ति अब किसकी? निधन पर इटली PM मेलोनी ने जताया दुख

मशहूर फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी अपने पीछे 8.8 लाख करोड़ की संपत्ति छोड़ गए। इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अरमानी के निधन पर दुख जताया।

‘An Icon’: Italian PM Meloni Pays Tribute As Giorgio Armani Dies At 91
अरमानी के निधन पर इटली पीएम जॉर्जिया ने जताया दुख। | Image: Republic

दिग्गज फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। अरमानी के निधन पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया। अरमानी ग्रुप ने गुरुवार को, ग्लोबल फैशन टाइकून के निधन की जानकारी दी।

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, "जियोर्जियो अरमानी 91 वर्ष की आयु में हमें छोड़कर चले गए। अपनी शान, संयम और रचनात्मकता से उन्होंने इतालवी फैशन को प्रतिष्ठा दिलाई और पूरी दुनिया को प्रेरित किया। एक आदर्श, एक अथक परिश्रमी, इटली की सर्वश्रेष्ठता का प्रतीक। हर चीज के लिए धन्यवाद।"

द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, अरमानी फैशन हाउस ने मौत की सूचना जारी करते हुए कहा, "अत्यंत दुःख के साथ, अरमानी समूह अपने निर्माता, संस्थापक और अथक प्रेरक शक्ति के निधन की घोषणा करता है। उनका निधन शांतिपूर्वक, उनके प्रियजनों के बीच हुआ। उन्होंने अपने आखिरी दिनों तक अथक परिश्रम किया, कंपनी, उनके कलेक्शन और मौजूदा और निर्माणाधीन अलग-अलग और निरंतर विकसित हो रही परियोजनाओं के लिए खुद को समर्पित कर दिया।"

करोड़ों की संपत्ति का अब कौन होगा मालिक?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह इस महीने मिलान फैशन वीक के दौरान अपने प्रतिष्ठित जियोर्जियो अरमानी फैशन हाउस के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए एक बड़े कार्यक्रम की योजना बना रहे थे। अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अरमानी ने 10 अरब डॉलर (लगभग ₹8.81 लाख करोड़) से ज़्यादा का साम्राज्य खड़ा कर लिया, जिसे अब वह छोड़कर चले गए।

Advertisement

टॉप 200 अरबपतियों में शुमार है अरमानी का नाम

कपड़ों के अलावा, उनके निवेश में एक्सेसरीज़, घरेलू सामान, परफ्यूम, सौंदर्य प्रसाधन, किताबें, फूल और यहां तक कि चॉकलेट भी शामिल थे। फोर्ब्स के अनुसार, वे दुनिया के टॉप 200 अरबपतियों में शामिल थे।

वैसे तो फैशन आइकन के कोई बच्चे नहीं हैं, लेकिन वह अपनी भतीजी रोबर्टा, जो उनके दिवंगत भाई सर्जियो की बेटी थीं, के बेहद करीब थे। रोबर्टा अपना उभरता हुआ फिल्मी करियर छोड़कर अरमानी की पब्लिक रिलेशन की डायरेक्टर बन गईं और अक्सर पब्लिक इवेंट में उनका प्रतिनिधित्व करती थीं।

Advertisement

कौन होगा अरमानी साम्राज्य का उत्तराधिकारी?

अरमानी ने संकेत दिया था कि उत्तराधिकार के बारे में विचार करते समय वह अपने लंबे समय से भतीजी सिल्वाना अरमानी के बारे में सोच रहे थे। हालांकि, उनका कोई प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी नहीं हैं, लेकिन तीन अप्रत्यक्ष उत्तराधिकारी हैं: सिल्वाना और रोबर्टा अरमानी और उनके भतीजे एंड्रिया कैमेराना।

इसे भी पढ़ें: क्या अमर होना चाहते हैं किम-शी और पुतिन? पावरफुल नेताओं की बातचीत हुई लीक

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 5 September 2025 at 08:21 IST