महिला पर गर्भपात की गोली लेने के बाद हत्या का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एलेक्सिया मूर नाम की महिला पर हत्या का आरोप लगा है। दिसंबर 2025 में उन्होंने मिसोप्रोस्टॉल गोली ली, जिससे 22-24 सप्ताह की गर्भावस्था में समय से पहले बच्ची का जन्म हुआ और वह एक घंटे में मर गई।

Georgia woman charged with murder after taking abortion pill
सांकेतिक फोटो | Image: Canva

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक 31 वर्षीय महिला, एलेक्सिया मूर (Alexia Moore) पर गर्भपात की गोली लेने पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने घर पर गर्भपात कराने वाली दवा ली थी, जिसके बाद समय से पहले एक बच्ची का जन्म हुआ और कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।

यह घटना 30 दिसंबर को हुई, जब मूर को पेट में तेज दर्द के कारण कैमडेन काउंटी के इमरजेंसी में साउथईस्ट जॉर्जिया हेल्थ सिस्टम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि उन्होंने गर्भपात की दवा ली थी। उन्होंने एक समय से पहले एक लड़की को जन्म दिया, बच्ची लगभग एक घंटे तक जिंदा रही और फिर उसकी मौत हो गई।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, मूर के पहले से ही दो छोटे बच्चे हैं वह तीसरे बच्चे की मां नहीं बनना चाहती थी। जांच में यह भी पता चला कि उन्होंने अवैध ऑक्सीकोडोन भी ली थी।

जॉर्जिया में गर्भपात पर प्रतिबंध

जॉर्जिया राज्य में 2022 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा रो बनाम वेड फैसले को पलटने के बाद छह सप्ताह से अधिक के गर्भपात अवैध हैं। हालांकि, राज्य के गर्भपात कानून में महिलाओं द्वारा स्वयं गर्भपात करने को अपराध नहीं माना गया है और महिलाओं पर सीधे हत्या का आरोप लगाना असामान्य है। एडवोकेसी ग्रुप Pregnancy Justice की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाना सस्मैन ने कहा, "मूर पर हत्या का आरोप लगाना क्रूर और अन्यायपूर्ण है।"

Advertisement

पुलिस ने महिला को भेजा जेल

मूर को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब राज्य के अभियोजकों पर निर्भर है कि वे इस मामले को आगे बढ़ाते हैं या नहीं। मूर की ओर से वकील का तुरंत कोई बयान नहीं आया है। यह मामला जॉर्जिया के गर्भपात कानूनों के तहत महिलाओं पर आपराधिक कार्रवाई के दुर्लभ उदाहरणों में से एक है और इसे लेकर बहस छिड़ गई है।

ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध ने निकाला पाकिस्तान का दम, अब अमीर देंगे 'कुर्बानी', ईंधन की कीमतों में 200 परसेंट की बढ़ोतरी

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड