अपडेटेड 8 January 2024 at 22:50 IST
'भारत ने हमेशा हमारी मदद की...', मालदीव सरकार पर बरसीं पूर्व रक्षा मंत्री; खूब सुनाई खरी-खोटी
Maldives News: मालदीव में विवाद छिड़ गया है। वहां के नेता पीएम मोदी पर बयानबाजी करके अपने ही देश में घिर गए हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Maldives News: मालदीव में विवाद छिड़ गया है। वहां के नेता पीएम मोदी पर बयानबाजी करके अपने ही देश में घिर गए हैं। इसी बीच मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री ने भी बयान जारी किया है और मालदीव सरकार पर जमकर हमला बोला है।
स्टोरी की खास बातें
- मालदीव सरकार पर बरसीं पूर्व रक्षा मंत्री
- भारत ने हमेशा हमारी मदद कीः मारिया अहमद
- जानिए मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री ने और क्या कहा
मालदीव सरकार पर बरसीं पूर्व रक्षा मंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मालदीव के सांसद की पोस्ट को लेकर विवाद पर मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी ने कहा- 'यह वर्तमान प्रशासन की अदूरदर्शिता है। हम एक छोटा देश हैं जो सभी के मित्र हैं, लेकिन हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि हमारी सीमाएं भारत के साथ लगती हैं। हम समान सुरक्षा चिंताओं को साझा करते हैं। भारत ने हमेशा हमारी मदद की है। वे रक्षा क्षेत्र में भी क्षमता निर्माण, हमें उपकरण प्रदान करने और हमें अधिक आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश में हमारी मदद कर रहे हैं। हम लोकतंत्र और मानवाधिकारों के प्रति सम्मान की अपनी खोज में समान विचारधारा वाले हैं। वर्तमान सरकार की ओर से यह सोचना बहुत ही अदूरदर्शिता है कि हम वास्तव में सदियों पुराने रिश्ते को बरकरार रखने की कोशिश नहीं कर सकते हैं।'
मालदीव के मंत्रियों का विवादित बयान
गौरतलब है कि इस पूरे विवाद की शुरुआत पीएम मोदी की हालिया लक्षद्वीप यात्रा के बाद शुरू हुई। पीएम मोदी ने अपने लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों को वहां जाने के लिए प्रोत्साहित किया और इससे देश के टूरिज्म को बढ़ावा देने की कोशिश की, जिससे मालदीव के कुछ मंत्रियों को मिर्ची लग गई।
इसके बाद मालदीव के कई मंत्रियों ने विवादित बयान दिए, जिसमें वह भारत और पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगलते नजर आए। लेकिन इसके बाद मालदीव के खिलाफ भारतीयों ने सोशल मीडिया पर ऐसा अभियान छेड़ा कि कुछ ही देर में मालदीव की हेकड़ी निकल गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर #BoycottMaldives ट्रेंड होने लगा। वहीं बड़ी संख्या में लोग अपने देश के पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश करने लगे।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 8 January 2024 at 22:50 IST