लैंड करने से पहले ही विमान के पहिए में लगी आग, फ्लाइट में 278 यात्री सवार थे; काठमांडू एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, VIDEO

सोमवार तड़के सुबह काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्किश एयरलाइंस के एक विमान के टायरों में आग लग गई।

Panic At Kathmandu Airport: Dramatic Visuals Show Flames And Smoke As Flight With 278 Onboard Tyre Catches Fire After Landing In Nepal
Panic At Kathmandu Airport | Image: X/Republic

सोमवार तड़के सुबह काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्किश एयरलाइंस के एक विमान के टायरों में आग लग गई। पुलिस ने पुष्टि की है कि सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इस्तांबुल से काठमांडू जा रही इस फ्लाइट के लैंडिंग के समय दाहिने टायरों में आग लग गई, जिसके बाद सभी यात्रियों को निकालने और बचाने का काम शुरू किया गया।

एयरपोर्ट सुरक्षा के SP राजकुमार सिलावल ने ANI को फोन पर बताया, “कॉल साइन TK726 वाला यह विमान इस्तांबुल से काठमांडू आ रहा था, और लैंडिंग के समय इसके टायर में आग लग गई थी। फायर इंजन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।” अधिकारी के अनुसार, इस फ्लाइट में कुल 278 यात्री और 11 क्रू सदस्य सवार थे। यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी शामिल थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विमान के दाहिने लैंडिंग गियर में आग लगी हुई दिख रही है, जिससे धुएं का एक घना बादल उठ रहा है। विमान में सवार यात्रियों को इमरजेंसी दरवाजों के जरिए बाहर निकाला गया। इस घटना को लेकर एयरपोर्ट या एयरलाइन कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या घोषणा नहीं की गई है। साथ ही, घटना के पीछे की वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

Advertisement

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तुर्किश एयरलाइंस के साथ पहले भी ऐसी ही घटनाएं हो चुकी हैं। साल 2015 में, कंपनी का एक विमान लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ने से रनवे से फिसलकर घास वाले किनारे पर चला गया था। इस घटना के कारण एयरपोर्ट को चार दिनों तक बंद रखना पड़ा था।

उस समय की शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया था कि लैंडिंग के अंतिम चरण में फ्लाइट कैप्टन के स्थिति का सही अंदाजा न लगा पाने के कारण Airbus A330 रनवे की सेंटर लाइन से भटक गया था। इस्तांबुल से आ रही इसी कॉल-साइन TK726 वाली फ्लाइट में 224 लोग सवार थे, जब वह काठमांडू के कोहरे से ढके एयरपोर्ट पर रनवे के बाईं ओर घास के मैदान में जा घुसी थी। इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई थी, लेकिन सभी यात्रियों को इमरजेंसी दरवाजों के जरिए बाहर निकाला गया था।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः सोमनाथ अमृतपर्व में आज कला, संस्कृति और भक्ति का भव्य संगम, PM मोदी...

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड