कांपने लगे घर, डांस करने लगी सड़कों पर खड़ी कारें, रूस के बेहद शक्तिशाली 8.8 तीव्रता भूकंप का पहला वीडियो

Russia Earthquake : भूकंप के बाद सामने आए वीडियो में घरों और सड़क पर खड़ी कारों को खिलौनों की तरह हिलते हुए देखा जा सकता है।

Russia Earthquake : बुधवार को रूस के सुदूर पूर्व में स्थित कैमचटका तटवर्ती इलाके के पास 8.8 तीव्रता का बेहद शक्तिशाली भूकंप आया, जिसने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र कैमचटका की राजधानी पेट्रोपावलोव्स्क-कामचट्स्की (Petropavlovsk-Kamchatsky) से लगभग 125 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में, 18.2 किलोमीटर की गहराई पर था।

रूस के अंदर सेंसरों पर भी इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंर की तीव्रता को पहले रिक्टर स्केल पर 8.0 मापा गया था, जिसे बाद में 8.7 और फिर 8.8 बताया गया। भूकंप की तीव्रता और गहराई के कारण सुनामी की आशंका बढ़ गई थी। रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय के अनुसार, कैमचटका के येलिजोवो जिले में 3 से 4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें दर्ज की गईं। क्षेत्रीय आपातकालीन मंत्री सर्गेई लेबेदेव ने लोगों से तटों से दूर रहने की अपील की है।

रूस, जापान, हवाई और गुआम में चेतावनी

सुनामी की पहली लहरें रूस के सेवेरो-कुरिल्स्क तक पहुंच गई है, जिससे तट पर स्थित इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। जापान ने भी सुनामी की चेतावनी के बीच कुछ तटीय क्षेत्रों को खाली करने के आदेश जारी किए हैं। जापान मौसम एजेंसी ने अपने तटीय क्षेत्रों, विशेष रूप से होक्काइडो और होन्शू, के लिए 1 से 3 मीटर ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की है। 

USGS ने रूस, जापान, हवाई और गुआम सहित अन्य प्रशांत क्षेत्रों के लिए खतरनाक सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की थी। सुनामी की चेतावनी के कारण हवाई में सायरन सुनाई दिए हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया और ओरेगन में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

Advertisement

कांपने लगे घर और कारें

रिक्टर स्केल पर 8.8 का तीव्रता का भूकंप बेहद शक्तिशाली होता है। इस तीव्रता के भूकंप विनाशकारी होते हैं। रूस से भूकंप के बाद कुछ वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में पूरे घर को बहुत तेजी से हिलता हुआ देखा जा सकता है। घर के अंदर रखा सामना भूंकप के झटकों सो बुरी तरह हिल रहा है। वहीं एक दूसरे वीडियो में सड़क पर खड़ी कारों को हिलते हुए देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Earthquake: भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा रूस, रिक्टर स्केल पर 8.7 रही तीव्रता; अमेरिका से लेकर जापान तक सुनामी की चेतावनी

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड