Earthquake: भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा रूस, रिक्टर स्केल पर 8.7 रही तीव्रता; अमेरिका से लेकर जापान तक सुनामी की चेतावनी

रूस के सुदुर पूर्वी क्षेत्र कैमचटका में सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 8.7 तर्ज की गई। सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

Russia earthquake
भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा रूस | Image: X

रूस में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.7 तर्ज की गई है।  भूकंप के तेज झटके सुदुर पूर्वी क्षेत्र कैमचटका में सुबह-सुबह महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र  कामचटका प्रायद्वीप के प्रशांत तट पर था। भूकंप के जबर्दस्त झटके महसूस होने के बाद जापान और अमेरिका की एजेंसियों ने सुनामी (Tsunami) का अलर्ट जारी कर दिया है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, रूस के कैमचटका प्रायद्वीप के प्रशांत तट पर बुधवार सुबह-सुबह 8.7 तीव्रता का भूकंप समुद्र के नीचे आया। इस भूकंप के बाद जापान और अमेरिका की एजेंसियों ने सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है।

रूस के कैमचटका में भूकंप के जोरदार झटके 

कैमचटका में भूकंप के जोरदार झटके महसूस होने के बाद अमेरिका ने अलास्का समेत कई हवाई क्षेत्रों के लिए सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की है। वहीं, जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने प्रशांत तट पर 1 मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। दरअसल, रूस के कैमचटका में बुधवार तड़के एक के बाद कई झटके महसूस किए गए, जिसके बाद हड़कंप मच गया। 
 

एक के बाद एक कई झटके महसूस होने से हड़कंप

दरअसल, रूस के कैमचटका में बुधवार तड़के भूकंप के कई झटके महसूस किए गए । भूकंप की शुरुआती तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई थी। फिर दूसरा झटका 8.0 तीव्रता का आया जिसे बाद में बढ़ाकर 8.7 कर दिया गया। इस भूकंप का केंद्र कैमचटका पेट्रोपावलोव्स्क से लगभग 136 किलोमीटर पूर्व में था।

Advertisement

 सुनामी की चेतावनी जारी 

भूकंप के जोरदार झटकों से लोग सहम उठे। घर में रखे सामान जमीन पर गिरकर टूटने लगे। सड़कों पर गाड़ियां जोर-जोर से हिलने लगी। कई इमारतों में दरार आ गई। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। मगर भूकंप का झटका इतना जोरदार था कि बड़ी तबाही के संकेत हैं। फिलहाल लोगों सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अमेरिका और जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी कर कुछ तटीय क्षेत्रों को खाली करने के आदेश जारी किए हैं। 

यह भी पढ़ें:भारत पर 20-25 फीसदी टैरिफ लगा सकता है US,ट्रेड डील पर अबतक नहीं लगी मुहर

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड