ये देश 11 सितंबर को मनाता है नया साल, 12 नहीं 13 महीने का होता है कैलेंडर, क्या आप जानते हैं नाम?
Happy New Year : दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां नया साल 1 जनवरी की बजाय 11 सितंबर को मनाया जाता है। यहां पारंपरिक कैलेंडर चलता है, जिसमें 13 महीने होते हैं और यह ग्रेगोरियन कैलेंडर से करीब 8 साल पीछे है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Happy New Year 2026 : भारत सहित दुनियाभर में साल 2026 की शुरुआत हो गई है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सब अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेज रहे हैं। हर देश में नए साल का भव्य स्वागत किया गया है। पहाड़ी इलाकों में पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच जश्न मनाया, तो कहीं आतिशबाजी के साथ खुशी का इजहार किया।
हम सब 1 जनवरी को नए साल का जश्न मनाते हैं, पटाखे फोड़ते हैं, पार्टी करते हैं और नए संकल्प लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां नया साल सितंबर के महीने में आता है? और इस देश के लोग 12 नहीं, 13 महीने के कैलेंडर का पालन करते हैं, जो कई पूर्वी ऑर्थोडॉक्स चर्चों में इस्तेमाल होने वाले कैलेंडर के समान है। यह पश्चिमी कैलेंडर से सात साल और आठ महीने पीछे है।
11 सितंबर को मनाते हैं नया साल
दुनिया में ज्यादातर देश 1 जनवरी को नया साल मनाते हैं, लेकिन एक देश ऐसा है जहां नया साल सितंबर में आता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया की। इथियोपिया में नया साल एनकुटाटाश (Enkutatash) के नाम से जाना जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार इथियोपियाई हर साल 11 सितंबर को या लीप ईयर में 12 सितंबर को मनाया जाता है।
एनकुटाटाश का मतलब और कहानी
इथियोपियाई नए साल का नाम एनकुटाटाश है, जिसका मतलब है गहनों का तोहफा। बाइबल के अनुसार, ईश्वर ने पृथ्वी की रचना सितंबर माह में की थी और किंवदंती है कि यरुशलम के राजा सुलेमान ने 3000 वर्ष पूर्व अपनी राजकीय यात्रा के दौरान इथियोपिया की रानी शीबा (Queen of Sheba) को आभूषण भेंट किए थे। उनकी वापसी पर, शुष्क ग्रीष्म ऋतु के अंत में इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के आसपास की पहाड़ियों में पीले फूल खिलने लगे, जो लंबे सूखे के अंत और देश में नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक थे।
Advertisement
इसी खुशी को याद करके आज भी नया साल मनाया जाता है। इथियोपियाई लोगो ने अपनी महारानी के सम्मान में, इस त्योहार का नाम एनकुटाताश रखा गया, जिसका अर्थ है 'रत्नों का उपहार' और यह नाम आज भी प्रचलित है।
क्यों सितंबर में मनाते हैं नया साल?
इथियोपिया का अपना अलग कैलेंडर है। इस कैलेंडर में 13 महीने होते हैं, 12 महीने 30-30 दिन के और 13वां महीना सिर्फ 5 या 6 दिन का होता है। इसी वजह से उनका नया साल सितंबर में पड़ता है। जो ग्रेगोरियन कैलेंडर हम इस्तेमाल करते हैं, ये उससे करीब 8 साल पीछे चलता है। सितंबर का महीना इथियोपिया में बारिश के मौसम के खत्म होने का समय होता है। इस समय चारों तरफ पीले फूल खिलते हैं, जो नए जीवन और खुशी का प्रतीक हैं।
Advertisement
कैसे मनाते हैं जश्न?
इथियोपिया में नए साल पर लड़कियां पीले फूलों के गुलदस्ते बांटती हैं और गीत गाती हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर घर के बाहर बोनफायर होता है नाच-गाना करते हैं। खाने में चिकन स्टू, इंजेरा (एक तरह की रोटी), शहद वाली वाइन और ताजी कॉफी का मजा लेते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर पुरानी बातें भूलकर नई शुरुआत करते हैं।
यह त्योहार सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि सभी लोगों के लिए खुशी और एकता का मौका है। इथियोपिया में यह सबसे बड़ा जश्न होता है! अगर आप कभी इथियोपिया जाएं, तो सितंबर में जरूर जाएं, वहां नए साल का माहौल देखने लायक होता है।