Happy New Year 2026: नए साल के स्वागत के लिए खूबसूरत लाइट्स से सजाई गई मुंबई, पार्टी मूड में आए लोग
Happy New Year 2026 LIVE: साल 2025 कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है और दुनिया नए साल 2026 में एंटर कर जाएगी। पुरानी यादों और गिले-शिकवे को मिटाते हुए लोग नई एनर्जी के साथ नए साल में जाने के लिए काफी उत्सुक हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read

Happy New Year 2026 LIVE: साल 2025 कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है और दुनिया नए साल 2026 में एंटर कर जाएगी। पुरानी यादों और गिले-शिकवे को मिटाते हुए लोग नई एनर्जी के साथ नए साल में जाने के लिए काफी उत्सुक हैं। भारत में रात 12 बजते ही नया साल शुरू हो जाएगा। हालांकि, इससे पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में धूमधाम से नए साल का आगाज हो चुका है जिसकी मनमोहक तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं।
सिंगापुर में आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न
सिंगापुर से भी एक बेहद मनमोहक वीडियो सामने आया है जिसमें शानदार आतिशबाजी के साथ नए साल 2026 का धमाकेदार आगाज हुआ।
मुंबई में भी नए साल की धूम
नए साल को देखते हुए मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन इलाके को भी खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है।
Advertisement
इंडिया गेट पर जमा हुए लोग
देश के अलग-अलग कोनों में लोग नए साल का धमाकेदार अंदाज में स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी कड़ी में, लोग नए साल 2026 की पूर्व संध्या पर इंडिया गेट पर जमा हो गए हैं।
कतर एयरवेज की फ्लाइट को जगमगाती लाइट्स से सजाया गया
कतर एयरवेज ने नए साल का जश्न बड़े ही शान-बान के साथ मनाया है। उसने खुद ये वीडियो अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है जिसमें पूरी फ्लाइट को जगमगाती लाइट्स के साथ रोशन किया गया है। बाहर लाइट्स के साथ 2026 लिखा भी देखा जा सकता है। फ्लाइट के अंदर का नजारा भी देखने लायक था। बाहर आसमान में जो आतिशबाजी हो रही थी, उससे भी नजरें नहीं हटेंगी।
Advertisement
साउथ कोरिया में आतिशबाजी से 2026 का वेलकम
साउथ कोरिया में भी नए साल ने दस्तक दे दी है। लोग 2026 का धमाकेदार आगाज करने के लिए अपने घरों से बाहर निकले और जमकर सेलिब्रेट कर रहे हैं। सियोल से सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है जहां रंग बिरंगी रोशनी के साथ आतिशबाजी की गई।
श्रीनगर में न्यू ईयर मनाने पहुंचे टूरिस्ट
नए साल का खुली बाहों से स्वागत करने के लिए पूरी दुनिया तैयार है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भी टूरिस्ट की भीड़ जमा हो गई है जो खूबसूरत घाटी में नए साल का आगाज करना चाहते हैं। ये वीडियो लाल चौक से सामने आया है जहां 2026 का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
हिमाचल प्रदेश में नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न शुरू
भारत में भी लोगों ने एक दिन पहले से ही नए साल का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। एक वीडियो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से सामने आया है जिसमें नए साल की पूर्व संध्या पर टूरिस्ट डीजे पर डांस करते हुए सेलिब्रेशन शुरू कर चुके हैं।
सिडनी ओपेरा हाउस में धूमधाम से 2026 का आगाज
ऑस्ट्रेलिया से भी नए साल के आगाज के ढेर सारे वीडियो सामने आ रहे हैं। सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस पर जबरदस्त आतिशबाजी होती देखी गई। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए हजारों लोग वहां जमा हुए और अपने कैमरे में इसे कैद कर लिया।
न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के साथ नया साल शुरू
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भी न्यू ईयर का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। ऑकलैंड में धूमधाम से आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सबसे पहले कहां शुरू होता है नया साल?
अलग-अलग टाइम जोन होने के चलते अलग-अलग देशों में नया साल अलग-अलग समय पर शुरू होता है। आपको बता दें कि ऐसे कुल मिलाकर 41 देश हैं जो भारत से पहले ही नए साल का जश्न मनाना शुरू कर देते हैं। दुनिया में सबसे पहले नया साल किरीटीमाटी द्वीप पर शुरू होता है। यह द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है जिसका समय भारत से 7.30 घंटे आगे है।