Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपा नेपाल, इस देश में भी हिली धरती, दहशत में लोग; जानें कितनी रही तीव्रता
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आधी रात को आए भूकंप के बाद लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

नेपाल में आधी रात को भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। दहशत में लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई और यह 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। नेपाल के बाद इंडोनोशिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बीती रात 1:30 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेपाल के अलावा इंडोनेशिया और ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। दहशत में लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, कहीं से भी भूकंप की वजह जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
नेपाल और इंडोनिशिया में भूकंप के झटके
नेपाल के बाद इंडोनिशिया के दक्षिणी सुमात्रा इलाके में शुक्रवार, 23 मई को भूकंप के जोरदार इटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक, भूकंप जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। भूकंप के इतने तेज झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
ताजिकिस्तान में भी आया भूकंप
नेपाल, इंडोनिशिया के साथ-साथ ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। एक के बाद एक तीन देशों में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल गए। राहत की बात रही कि किसी भी देश से भूंकप की वजह से किसी तरह के नुकसान की फिलहाल जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में कोरोना ने दी दस्तक,फरीदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड संक्रमित