अपडेटेड 14 May 2025 at 07:02 IST

Earthquake: सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से यहां कांपी धरती, Tsunami की चेतावनी जारी; जानें कितनी रही तीव्रता

ग्रीस की आपातकालीन सेवाओं ने क्रीट द्वीप के पास भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों को तट से दूर जाने की चेतावनी दी गई है।

Earthquake of magnitude 6.3 strikes Greece
Earthquake of magnitude 6.3 strikes Greece | Image: Canva

बुधवार सुबह-सुबह ग्रीस में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। ग्रीस के क्रीट द्वीप के पास यह झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि इसके हल्के झटके मिश्र से लेकर इजरायल तक महसूस किए गए। भूकंप इतना जोरदार था कि लोग सहम उठे। वहीं, सूनामी को लेकर भी चेतावनी जारी कर दी गई है।  लोगों को तट से तुरंत दूर चले जानें के लिए कहा गया है।


जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, बुधवार को ग्रीस द्वीप के पास 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 83 किलोमीटर (52 मील) की गहराई पर आया। भूकंप के झटके मिस्र तक महसूस किए गए, जहां नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोनॉमी एंड जियोफिजिक्स ने पुष्टि की है। फिलहाल भूकंप के झटकों से किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

ग्रीस में भूकंप के तेज झटके

ग्रीस की आपातकालीन सेवाओं ने क्रीट द्वीप के पास भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों को तट से दूर जाने की चेतावनी दी गई है। जलवायु संकट और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय ने 112 ग्रीस अकाउंट पर पोस्ट किया, "कासोस से 48 किमी [दक्षिण-पूर्व] में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। आपके क्षेत्र में संभावित सुनामी का खतरा है। तट से तुरंत दूर चले जाएं।

मिस्र और इजरायल तक महसूस हुए झटके

ग्रीस में आए भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसका असर मिस्र और इजरायल तक बताए जा रहे हैं। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 1.51 बजे आया था। भूकंप के झटके मिस्र के काहिरा के साथ-साथ इजराइल, लेबनान, तुर्की और जॉर्डन में भी महसूस किए गए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर गरजे PM मोदी तो पाकिस्तान-चीन की निकली हवा,

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 14 May 2025 at 06:51 IST