अपडेटेड 6 January 2026 at 13:01 IST
Earthquake: भूकंप के जोरदार झटकों से कांपी जापान की धरती, दहशत में घरों से निकले लोग; जानें कितनी रही तीव्रता
जापान में एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार को पश्चिमी जापान में भूकंप के तेज झटके से धरती डोल उठी।हालांकि, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

जापान में एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार को पश्चिमी जापान में भूकंप के तेज झटके से धरती डोल उठी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई, इसका केंद्र शिमाने प्रांत के पूर्वी क्षेत्र में स्थित था। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद डरे सहमे लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल सुनामी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, 6.2 की शुरुआती तीव्रता वाला भूकंप उत्तर-पश्चिमी जापान के शिमाने प्रांत में आया। शिमाने की राजधानी मात्सुए और आस-पास के शहर, जिनमें पड़ोसी तोतोरी प्रांत के कुछ शहर भी शामिल है, यहां भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
जापान में 6.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत में लोग
JMA ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर लगभग 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था और फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है। मंगलवार को महसूस किए गए भूकंप के झटकों से किसी के घायल होने या नुकसान की कोई खबर फिलहाल नहीं है। मगर तेज झटके महसूस होने के बाद डरे सहमे लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
शिमाने न्यूक्लियर पावर प्लांट सुरक्षित
चुगोकू इलेक्ट्रिक पावर लगभग 32 किमी (20 मील) दूर शिमाने न्यूक्लियर पावर स्टेशन चलाती है। जापान की न्यूक्लियर रेगुलेशन अथॉरिटी ने कहा कि शिमाने न्यूक्लियर पावर प्लांट और क्षेत्र में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है।
Advertisement
जापान में भूकंप आम बात है। यह देश पैसिफिक रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जो दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप संभावित क्षेत्रों में से एक है।
यह भी पढ़ें: इजरायल ने लेबनान में की एयरस्ट्राइक, कई इमारत तबाह
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 6 January 2026 at 09:00 IST