दुबई के क्राउन प्रिंस बने चौथी बार पिता, बेटी का नाम रखा 'हिंद', जानिए क्यों दिल को भा गया ये नाम

Dubai Crown Prince Daughter Name: दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन ने अपनी बेटी का नाम 'हिंद' रखा है, जिसका जन्म शनिवार को हुआ था।

Dubai Crown Prince Sheikh Hamdan Names His Newborn ‘Hind’. Here is What it Means
दुबई क्राउन प्रिंस ने बेटी का नाम रखा हिंद | Image: X

Dubai Crown Prince Daughter Name: दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम (Sheikh Hamdan bin Mohammed bin Rashid Al Maktoum) और उनकी पत्नी शेखा शेखा बिन्त सईद बिन थानी अल मकतूम (Sheikha Shaikha bint Saeed bin Thani Al Maktoum) चौथी बार माता-पिता बन गए हैं। कपल के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। दुबई के क्राउन प्रिंस ने अपनी बेटी का नाम 'हिंद' रखा है, जिसका जन्म शनिवार को हुआ था।

क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपनी बेटी के पैदा होने की जानकारी दी है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपनी लाडली बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है।

दुबई के क्राउन प्रिंस ने बेटी का नाम क्यों रखा ‘हिंद’?

चौथी संतान के जन्म की जानकारी देते हुए शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कैप्शन में लिखा है- “हे अल्लाह, उसे अपने प्यार से भरा दिल दें, उसे प्रकाश और मार्गदर्शन का स्रोत बनाएं और उसे स्वास्थ्य और कल्याण के कपड़े पहनाएं।”

दुबई के क्राउन प्रिंस ने अपनी मां शेखा हिंद बिन्त मकतूम बिन जुमा अल मकतूम के सम्मान में अपनी बेटी का नाम हिंद रखा है। शेख हमदान पहली बार 2021 में पिता बने थे, जब उन्होंने जुड़वा बच्चों- एक बेटे राशिद और एक बेटी शेखा का स्वागत किया था। फिर 2023 में कपल के घर फिर से किलकारी गूंजी जब उनका तीसरा बच्चा मोहम्मद पैदा हुआ। हिंद के जन्म के साथ ही इस शाही जोड़े के अब चार बच्चे हो गए हैं।

Advertisement

क्या है 'हिंद' नाम का मतलब और महत्व?

'हिंद' नाम की अरबी संस्कृति में गहरी जड़ें हैं, जो ताकत, कुलीनता और समृद्धि का प्रतीक है। प्राचीन अरब में, इसे धन से भी जोड़ा जाता था क्योंकि इसका मतलब "सौ ऊंटों" से भी होता था। हिंद नाम को बड़े ऐतिहासिक हस्तियों द्वारा अपनाया गया है, जिनमें हिंद बिंत उत्बाह भी शामिल हैं, जो प्रारंभिक इस्लामी इतिहास की एक प्रमुख हस्ती थीं।

ये भी पढे़ंः पाकिस्तान में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड