Donald Trump: ट्रंप के नरक वाले पोस्ट पर दुनिया भर में बवाल, भारत के समर्थन में कूदा ईरान, कहा- भारत-चीन सभ्यता के पालने हैं जबकि अमेरिका जहन्नुम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नरक वाले पोस्ट पर अब ईरान ने उन्हें करारा जवाब दिया है। ईरान ने ट्रंप को लताड़ते हुए कहा है कि असली नरक तो अमेरिका है, जबकि अमेरिका-चीन 'सभ्यता का पालना' है।

Iran Refuses to Reopen Strait of Hormuz For Temporary Ceasefire, Calls US Proposal ‘Excessively Demanding’
Iran-US War | Image: X, Republic

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नरक वाले पोस्ट पर अब ईरान ने उन्हें करारा जवाब दिया है। ईरान ने ट्रंप को लताड़ते हुए कहा है कि असली नरक तो अमेरिका है, जबकि अमेरिका-चीन 'सभ्यता का पालना' है।

आपको बता दें कि ये जवाब भारत में हैदराबाद स्थिति ईरान के कॉन्सुलेट जनरल की ओर से आया है। इसने एक पोस्ट में अमेरिका को असली जहन्नुम बताया है।

ट्रंप ने क्या कहा था?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक तीखी रेडियो टिप्पणी को बढ़ावा दिया था, जिसमें अमेरिका की जन्मसिद्ध नागरिकता की आलोचना की गई थी। उन्होंने 'ट्रुथ सोशल' पर कुछ टिप्पणियां दोबारा पोस्ट की थी, जिनमें बताया गया था कि अमेरिका में पैदा होने वाले बच्चों को अपने-आप नागरिकता मिल जाने से "चीन, भारत या दुनिया के किसी अन्य 'नरक-समान' (hell-hole) देश से" परिवार-आधारित चेन माइग्रेशन कैसे संभव हो पाता है।

यह पोस्ट मूल रूप से कंजर्वेटिव टॉक रेडियो होस्ट माइकल सैवेज की थी। इसमें तर्क दिया गया था कि इस नीति के कारण नवजात शिशु "एंकर बेबी" (नागरिकता का जरिया बनने वाले बच्चे) बन जाते हैं, जो बाद में अपने रिश्तेदारों को प्रायोजित कर सकते हैं; इससे आव्रजन नियंत्रण कमजोर होता है। ट्रंप ने यह कंटेंट ऐसे समय में शेयर किया था, जब सुप्रीम कोर्ट में उनकी सरकार के उस कार्यकारी आदेश पर बहस चल रही है, जो 14वें संशोधन की पुरानी व्याख्या को चुनौती देता है। इस संशोधन के तहत, अमेरिका की धरती पर पैदा होने वाले ज्यादातर लोगों को नागरिकता दी जाती है।

Advertisement

भारत ने भी दिया जवाब

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी इस मुद्दे पर अपना बयान जारी किया। उन्होंने कहा, "हमने कुछ रिपोर्टें देखी हैं। मैं बस इतना ही कहूंगा।"

ये भी पढ़ेंः 6 माह तक तेल-गैस संकट से त्रस्त रहेंगे लोग, अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड