ट्रंप का गुस्सा सातवें आसमान पर... वेनेजुएला के बाद ईरान को किया धुआं-धुआं, अब कर दिया खुला ऐलान, कहा- इस देश का अंत तय; शुरू करेंगे हमला?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला और ईरान में अमेरिकी सैन्य अभियानों के सफल बताते हुए, अब नए युद्ध का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द अमेरिका एक और नाकाम देश का अंत करने जा रहा है।

Donald Trump
Donald Trump | Image: AP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला और ईरान में अमेरिकी सैन्य अभियानों के सफल बताते हुए, अब नए युद्ध का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि अब उनका अगला टारगेट क्यूबा है। उन्होंने क्यूबा पर जल्द सैन्य कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि ये देश पूरी तरह बर्बाद हो चुका है और जल्द ये ढहने वाला है।

रविवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हां, क्यूबा का नंबर अगला है। क्यूबा का नंबर आने वाला है। वो पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। यह एक नाकाम देश है और इसका नंबर अगला है। बहुत कम समय में यह नाकाम हो जाएगा, और हम वहां के लोगों की मदद के लिए वहां मौजूद होंगे। उन्हें इस बात पर जोर देकर कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे देश क्यूबा को मदद भेज रहे हैं।

ट्रंप ने क्यूबा को बताया अपना अगला निशाना

ट्रंप ने आगे कहा कि उनका प्रशासन उन क्यूबा-अमेरिकियों की मदद करेगा, जिन्हें फिदेल कास्त्रो के शासनकाल (1959-2008) में क्यूबा से निकाल दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कास्त्रो ने कई परिवारों के सदस्यों को बुरी तरह जख्मी किया और मार डाला। मगर अब जल्द ही क्यूबा का नंबर आने वाला है। क्यूबा पूरी तरह बर्बाद हो चुका है।

क्यूबा को कोई मदद करे मुझे फर्क नहीं पड़ता-ट्रंप

राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे देश क्यूबा को मदद भेज रहे हैं। जब उनसे रूसी तेल टैंकर के क्यूबा जाने की अनुमति के बारे में पूछा गया, तो ट्रंप ने जवाब दिया, ठीक है, हमारा एक टैंकर वहां मौजूद है। मुझे कोई दिक्कत नहीं है कि कोई जहाज तेल भेजे, क्योंकि उन्हें इसकी जरूरत है। उन्हें जिंदा रहने के लिए इसकी जरूरत है। अगर कोई देश अभी क्यूबा को तेल भेजना चाहता है, तो मुझे इससे कोई समस्या नहीं है।

Advertisement

क्यूबा एक नाकाम देश है-ट्रंप

ट्रंप ने क्यूबा को 'फेल्ड कंट्री' (नाकाम देश) करार देते हुए कहा कि यह बहुत जल्द पूरी तरह ढह जाएगा और अमेरिका वहां मदद के लिए मौजूद रहेगा।यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप पहले ही वेनेजुएला पर इस साल की शुरुआत में और ईरान पर 28 फरवरी को सैन्य कार्रवाई कर चुके हैं। उन्होंने मियामी में एक निवेश सम्मेलन में भी 'क्यूबा पर हमले की बात कही था। अब उन्होंने एक बार इस बात को दोहराया है।


 यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी विदेश मंत्री खो बैठे बैलेंस, गिरे धड़ाम और टूट गया कंधा;VIDEO

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड