Iran Israel War: मध्यस्थता के लिए इतने उतावले हैं पाकिस्तानी विदेश मंत्री, खो बैठे बैलेंस, गिरे धड़ाम और टूट गया इशाक डार का कंधा; VIDEO
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार एक राजकीय स्वागत समारोह के दौरान गिर पड़े, जिसकी वजह से उनके कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया। अब उनके स्टेज पर गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें-VIDEO
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

ईरान युद्ध में मध्यस्थता की भूमिका निभाने के लिए पाकिस्तान बेताब नजर आ रहा है। बेताबी ऐसी कि मंत्री खुद को भी संभाल नहीं पा रहे हैं। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल है। ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान इशाक डार रेड कॉर्पेट पर ही गिर पड़े। इस दौरान उन्हें कंधे और पैरों में चोट आई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार रविवार को एक राजकीय स्वागत समारोह के दौरान गिर पड़े और उनके कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर (hairline fracture) हो गया है। घटना पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में हुई, जब इशाक डार मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलअती (Badr Abdelatty) का रेड कार्पेट पर स्वागत करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। फोटो खिंचवाने और हैंडशेक के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे लड़खड़ाकर गिर पड़े। पूरा वाक्या का वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
दार के बेटे ने बताया टूटा पिता का कंधा
डार के बेटे अली डार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “इशाक डार साहब ने आज मिस्र के विदेश मंत्री के स्वागत के दौरान चोट लगने के बावजूद पूरे दिन दर्द दूर करने वाली दवाएं लेकर अपनी सभी अत्यंत महत्वपूर्ण बैठकें अल्हम्दुलिल्लाह बेहतरीन तरीके से पूरी कीं। उन्होंने आगे लिखा, रात लगभग 9 बजे, आधिकारिक बयान रिकॉर्ड करने और पाकिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण दिन का मजबूती से समापन करने के बाद, उन्होंने अपने परिवार के आग्रह पर एक मेडिकल जांच करवाई। उनके एक्स-रे, कुल मिलाकर, संतोषजनक हैं। हालांकि, उनके कंधे में एक हेयरलाइन फ्रैक्चर है।"
मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा PAK
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर पाकिस्तान के मजे ले रहे हैं। बता दें कि ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध में मध्यस्थता की प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। रविवार 29 मार्च को इस्लामाबाद में मिस्र, तुर्की और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की चौपक्षीय बैठक का समन्वय कर रहे थे। बैठक का उद्देश्य क्षेत्रीय तनाव कम करना और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित बातचीत को आगे बढ़ाना था। पाकिस्तान इन वार्ताओं के जरिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी कूटनीतिक अहमियत साबित करने की कोशिश कर रहा है। बैठक में शामिल विदेश मंत्रियों ने संवाद और कूटनीति को ही संघर्ष समाप्त करने का एकमात्र रास्ता बताया।