लाइव वीडियो में कपल ने किया था KISS... 4 महीने की जेल के बाद सरेआम मारे गए कोड़े, 100 से ज्यादा लोगों के सामने मिली सजा
इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में एक कपल को बिना शादी के एक-दूसरे को किस करने के लिए सबके सामने बेंत मारने की बेरहम सजा दी गई।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में एक कपल को बिना शादी के एक-दूसरे को किस करने के लिए सबके सामने बेंत मारने की बेरहम सजा दी गई। यह कपल फरवरी में एक कार में किस करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर लाइवस्ट्रीमिंग करते हुए पकड़ा गया था।
बांदा आचेह के बुस्तानससलातिन सिटी पार्क में 22 साल के युवक और 25 साल की युवती को बेंत से 21 बार मारा गया। इस बेरहम सजा को करीब 100 लोगों ने देखा। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों ने मांग की कि कपल को और जोर से बेंत मारा जाए।
अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था
सोशल मीडिया पर टिकटॉक लाइवस्ट्रीम वायरल होने के बाद अप्रैल में इस कपल को गिरफ्तार किया गया था। इस वीडियो के कारण लोगों ने शरिया अधिकारियों के पास उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कहा, "उन्होंने साफ तौर पर इस्लामिक शरिया का उल्लंघन किया है।"
गौरतलब है कि आचेह इंडोनेशिया का एकमात्र ऐसा प्रांत है जहां शरिया कानून लागू है और जुआ, रेप, यौन उत्पीड़न, शादी के बाहर कुछ तरह के अंतरंग संबंध, कुछ समलैंगिक हरकतें और शराब पीने, बनाने और बेचने जैसी हरकतों के लिए सजा दी जाती है।
Advertisement
25-25 कोड़ों की सजा मिली थी
रिपोर्ट के अनुसार, कपल को गिरफ्तार करके 4 महीने तक जेल में रखा गया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें दोषी करार करते हुए 25-25 कोड़ों की सजा सुनाई थी। हालांकि, दोनों पहले ही 4 महीने जेल में बिता चुके थे, इसलिए कपल की सजा को 25 कोड़ों से घटाकर 21 कोड़े कर दिया गया था।
इसके अलावा कोर्ट ने उस मोबाइल और यूएसबी ड्राइव को भी जब्त कर लिया, जिसमें वो वीडियो मौजूद था। उन सबूतों को नष्ट करने का भी आदेश दिया गया।