बांग्लादेश से 'दुल्हन' ना खरीदे, हो सकती है फांसी! चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी

चीन की बांग्लादेश दूतावास ने अपने नागरिकों को साफ चेतावनी दी है कि बांग्लादेश से दलालों की मदद से दुल्हन न खरीदें। मानव तस्करी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसा करने पर बांग्लादेश में गिरफ्तारी, जेल और भारी जुर्माना हो सकता है।

Chinese Embassy issues warning Buying bride from Bangladesh could lead to the death penalty
सांकेतिक फोटो | Image: Ai generated images

चीन में शादी करने के लिए लड़कियों की भारी कमी हो गई है। इस वजह से वहां से युवा विदेशी लड़कियों को 'दुल्हन' बनाकर खरीदने को मजबूर हो गए हैं। इससे परेशान होकर चीनी दूतावास ने बांग्लादेश में रह रहे अपने नागरिकों को एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है।

दूतावास ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति दलाल या एजेंट के जरिए बांग्लादेश से पत्नी खरीदने की कोशिश करेगा, तो उसे मानव तस्करी के गंभीर आरोप में फंसना पड़ सकता है। इस अपराध में बांग्लादेश के कानून के तहत फांसी तक की सजा हो सकती है।

दूतावास ने साफ कहा कि बांग्लादेश में दलालों या एजेंसियों की मदद से दुल्हन ढूंढने या खरीदने की कोशिश बिल्कुल न करें। यह चेतावनी इसलिए दी गई क्योंकि पिछले कुछ समय में चीन और बांग्लादेश के बीच ऐसी शादियों से जुड़े घोटाले और तस्करी के मामले तेजी से बढ़े हैं। कई चीनी नागरिक दलालों के जरिए बांग्लादेश की लड़कियों से शादी करना चाहते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में यह पैसे ऐंठने, धोखा देने या शोषण का खेल बन जाता है।

दूतावास ने जारी की चेतावनी

दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके साफ-साफ समझाया कि असली शादी आपसी सहमति और सच्चे प्यार पर आधारित होनी चाहिए। पैसे देकर दुल्हन खरीदने की सोच गलत है। इससे अक्सर आर्थिक नुकसान और शारीरिक खतरा दोनों होते हैं। जो लोग दलालों या अवैध एजेंसियों का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें बांग्लादेश में मानव तस्करी के शक में गिरफ्तार किया जा सकता है। चीन में भी इस तरह की अंतरराष्ट्रीय मैचमेकिंग सर्विस पर कानूनी रोक है।

Advertisement

बांग्लादेश में क्या सजा है?

बांग्लादेश के कानून के अनुसार मानव तस्करी का दोषी पाया पाए जाने पर कम से कम 7 साल की जेल और कम से कम 5 लाख टका (करीब 4,100 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लग सकता है।
गंभीर मामलों में उम्र कैद या मौत की सजा तक हो सकती है। छोटे-मोटे अपराधों में भी 3 से 7 साल की सजा और जुर्माना हो सकता है

चीन में भी सख्त नियम

चीन में भी विदेशी शादियों के लिए दलाली करना और मैचमेकिंग एजेंसियां चलाना गैरकानूनी है। चीन में पुरुषों की संख्या महिलाओं से ज्यादा होने की वजह से विदेशी दुल्हनों की मांग बढ़ गई है, लेकिन सरकार ऐसी गैरकानूनी और खतरनाक गतिविधियों पर सख्ती बरत रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: नितिन गडकरी का नया प्लान, शहरों में आएंगी ‘उड़ने वाली बसें’, ट्रैफिक समस्या से मिलेगी राहत?

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड