नितिन गडकरी का नया प्लान, शहरों में आएंगी ‘उड़ने वाली बसें’, ट्रैफिक समस्या से मिलेगी राहत?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शहरों में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए उड़ने वाली बसें लाने का प्रस्ताव दिया है। ये बिजली से चलने वाली मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम हवा में या ऊंचाई पर चलेंगी। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन के दौरान उन्होंने यह घोषणा की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitin Gadkari
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी | Image: ANI

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही भारत के शहरों में ‘उड़ने वाली बसें’ (Flying Bus) की शुरुआत होने वाली है। यह कदम बढ़ते शहरी ट्रैफिक और भीड़भाड़ की समस्या को कम करने की दिशा में उठाया जा रहा है।

फ्लाइंग बसें साधारण बसों जैसी नहीं होती। ये बिजली से चलने वाली मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम का हिस्सा होंगी। मतलब ये हवा में या ऊंचाई पर चलने वाली आधुनिक यातायात व्यवस्था होगी। गडकरी ने कहा-

"जल्द ही मैं फ्लाइंग बस पेश करने जा रहा हूं। मैंने पहले सीप्लेन लाया है, जो पानी पर उतर सकते हैं। मैंने खुद समुद्र में एक उतारा भी है। अब मेरे मंत्रालय के तहत बिजली से चलने वाली मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार की जाएगी। इससे लोग एक जगह से दूसरी जगह इतनी तेजी से पहुंचेंगे कि उन्हें पता ही नहीं चलेगा कि वे कितनी जल्दी पहुंच गए।"

क्या होती है फ्लाइंग बस?

ये इलेक्ट्रिक पावर से चलने वाले आधुनिक हवाई वाहन है, जो शहरों के अंदर तेज और सीधा ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराता है। सड़कों पर बढ़ते वाहनों की संख्या और ट्रैफिक जाम को देखते हुए यह प्रस्ताव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शहरों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी

भारत के शहर तेजी से बढ़ रहे हैं। सड़कों पर गाड़ियों की भीड़ बढ़ गई है। ट्रैफिक जाम में घंटों फंसना आम बात हो गई है। समय बर्बाद होता है, पेट्रोल-डीजल ज्यादा खर्च होता है और प्रदूषण भी बढ़ता है। उड़ने वाली बसें या हवा में चलने वाले ट्रांसपोर्ट सिस्टम से सड़कों का बोझ कम होगा। लोग तेजी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सकेंगे, ट्रैफिक जाम में फंसने की समस्या कम होगी। यह बिजली से चलेगी, इसलिए पर्यावरण के लिए भी बेहतर होगी।

Advertisement

पहले सीप्लेन, अब फ्लाइंग बस

नितिन गडकरी ने पहले भी कई नई चीजें शुरू की हैं। वो भारत में सीप्लेन प्रोजेक्ट लेकर आए थे, जिससे पानी पर विमान उतर सकते हैं। अब वे उसी तरह की नई और आधुनिक यातायात व्यवस्था लाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इसकी शुरुआत कब होंगी, अभी इसकी कोई निश्चित तारीख या विस्तृत प्लान नहीं बताया गया है।

ये भी पढ़ें: 'अगले हफ्ते पावर प्लांट और पुलों की बारी, सब कुछ तबाह कर देंगे...', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, कहा- हमले तीन दिनों में और तेज होंगे

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड