यमन के पास रेड सी में कार्गो शिप पर अटैक, खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच किसने किया हमला?
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन (UKMTO) सेंटर ने रविवार को बताया कि यमन के तट पर जा रहे एक कार्गो जहाज पर अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन (UKMTO) सेंटर ने रविवार को बताया कि यमन के तट पर जा रहे एक कार्गो जहाज पर अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया है।
UKMTO के अनुसार, यह घटना यमन के रेड सी पोर्ट 'अल हुदायदाह' से दक्षिण-पश्चिम में 30 नॉटिकल मील (लगभग 55 किलोमीटर) दूर हुई। अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं।
एक्स पर किया पोस्ट
सेंटर ने X पर पोस्ट किया, "एक कार्गो जहाज ने डिस्ट्रेस अलर्ट (मदद के लिए संकेत) भेजा है, जिसमें कहा गया है कि उन पर अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया है।"
यह साफ नहीं है कि इस हमले के पीछे कौन है या क्या यह घटना ईरान युद्ध से जुड़ी है। तेहरान ने पहले यमन और जिबूती और इरिट्रिया के बीच मौजूद 'बाब अल-मंदाब जलडमरूमध्य' (एक अहम समुद्री रास्ता) को ब्लॉक करने की धमकी दी है। ईरान के क्षेत्रीय सहयोगी 'हूती' का यमन के रेड सी तट के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा है और उन्होंने पहले भी जहाजों पर हमले किए हैं।
Advertisement
ट्रंप ने दी है एक हफ्ते की मोहलत
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर हुई बातचीत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि तेहरान समझौता करने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान उन्होंने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी थी। उन्होंने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान दी गई मोहलत का जिक्र करते हुए कहा कि यह वॉशिंगटन की ओर से सद्भावना दिखाने जैसा था।