कनाडा ने ट्रंप को दिया मुंहतोड़ जवाब, अमेरिकी सामानों पर 50% टैरिफ का ऐलान; जानें स्टील समेत क्या-क्या चीजें होगी महंगी
कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव अब और बढ़ गया है। राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ के खेल का मुंहतोड़ जवाब देते हुए अब कनाड़ा ने भी अमेरिकी सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ का ऐलान कर दिया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव अब और बढ़ गया है। राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ के खेल का मुंहतोड़ जवाब देते हुए अब कनाड़ा ने भी अमेरिकी सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ का ऐलान कर दिया है। कनाडा ने अमेरिका से आने वाले 600 से अधिक सामानों पर 15 से 50 प्रतिशत तक जवाबी टैरिफ लगा दिए हैं। पिछले महीने वॉशिंगटन में बातचीत नाकाम होने के बाद कनाडा ने यह फैसला लिया है।
टैरिफ के दायरे में 629 तरह का सामान
ये नए शुल्क मंगलवार 8 सितंबर को रात 12:01 बजे से लागू हो गए। टैरिफ के दायरे में 629 तरह के उत्पाद शामिल हैं। इन वस्तुओं का अमेरिका से कनाडा में हर साल करीब 27.6 अरब कनाडाई डॉलर (लगभग 20 अरब अमेरिकी डॉलर) का आयात होता है। कनाडा के वित्त विभाग ने 25 अगस्त को टैरिफ की सूची जारी की थी और अगले ही दिन उसमें बदलाव किया था। इस फैसले के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच 18 महीने से चल रहा व्यापार विवाद और बढ़ गया है।
कनाडा ने पहले 874 श्रेणियों पर टैरिफ का प्रस्ताव रखा था। बाद में मछली और समुद्री खाद्य पदार्थों की 254 श्रेणियों को हटा दिया गया तथा 9 अन्य सामानों को जोड़ दिया गया। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने वीडियो संदेश में कारोबारियों और आम नागरिकों से अमेरिका पर निर्भरता कम करने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमारे पास अपनी दिशा बदलने और आगे बढ़ने के लिए जरूरी सब कुछ मौजूद है।”
जिन आइटम पर 50% टैरिफ लगेगा, उनमें शामिल हैं-
- टस्टील और एल्युमीनियम के उत्पाद
- गाढ़ा दूध और क्रीम
- व्हे (whey) उत्पाद
- टी-शर्ट
- स्वेटर
- जैकेट
- ड्रेस और अन्य कपड़े
- परफ्यूम
- कॉस्मेटिक्स
- प्लास्टिक के उत्पाद
- कागज और पल्प के उत्पाद
- स्मार्टफोन
- कम्युनिकेशन उपकरण
- फर्नीचर
- प्लाईवुड
- खेल और मनोरंजन का सामान
जिन आइटम पर 25% टैरिफ लगेगा, उनमें शामिल हैं-
- रेफ्रिजरेटर
- वॉशिंग मशीन
- सॉफ्टवुड लकड़ी (lumber)
- टॉयलेट पेपर
- इंसुलेटेड वायरिंग
- किचन फर्नीचर
- स्टोव
- रेंज (खाना पकाने के उपकरण)
- कुछ घरेलू उपकरण
- कुछ घरेलू उपकरणों के पार्ट्स
- अमेरिकी ऑटोमोबाइल पर मौजूदा जवाबी टैरिफ इन नए उपायों से अलग हैं।
जिन आइटम पर 15% टैरिफ लगेगा, उनमें शामिल हैं-
- HVAC उपकरण
- फोर्कलिफ्ट
- खेती की मशीनरी
- कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स
ट्रंप के टैरिफ बम का मुंहतोड़ जवाब
यह कदम अमेरिका द्वारा पिछले महीने कनाडा के लगभग 20 अरब डॉलर के निर्यात पर लगाए गए टैरिफ के जवाब में उठाया गया है। उन अमेरिकी शुल्कों का असर वाइन, फर्नीचर, डेयरी, सीमेंट, कपड़ों, फिशिंग रॉड और हॉकी के सामान पर पड़ा था। दोनों देशों के बीच बातचीत बेनतीजा रहने के बाद कनाडा ने यह फैसला लिया।
Advertisement
बता दें कि अमेरिका कनाडा का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। कनाडा अपने कुल निर्यात का करीब 68 प्रतिशत अमेरिका को भेजता है। इस साल USMCA समझौते के तहत इनमें से लगभग 80 प्रतिशत निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगा है।