अपडेटेड 27 June 2024 at 16:59 IST

राष्ट्रपति पर काला जादू या पत्नी का पब वाला Video Viral होने पर कार्रवाई, मालदीव में क्या चल रहा है?

राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने की कई कहानी हैं। एक थ्योरी ये है कि शमनाज राष्ट्रपति की गुड बुक्स में आकर सरकार में अहम पद हासिल करना चाहती थीं।

Black Magic on President Muizzu
राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू | Image: Republic

Black Magic on President Muizzu: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वशीकरण के आरोप मुइज्जू सरकार में पर्यावरण राज्य मंत्री फातिमाथ शमनाज पर लगे हैं। जिसके बाद पुलिस ने फातिमा शमनाज और उसके भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जिसके बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों को सात दिनों की रिमांड पर भेज दिया।

मालदीव सरकार की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई बयान नहीं आया है। पुलिस ने गिरफ्तार करने से पहले पर्यावरण मंत्री फातिमाथ शमनाज के आवास पर छापेमारी थी, जिसमें पुलिस को कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुआ थी। आशंका है कि इसका इस्तेमाल फातिमाथ शमनाज राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के लिए करती थीं। आरोप है कि फातिमा काला जादू कर राष्ट्रपति मुइज्जू को अपने वश में करना चाहती थीं।

काला जादू या पब वाले Video Viral पर एक्शन

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने की कई कहानी सामने आ रही हैं। एक थ्योरी ये है कि शमनाज राष्ट्रपति की गुड बुक्स में आकर सरकार में अहम पद हासिल करने की कोशिश में थीं। एक थ्योरी ये है कि फातिमा शमनाज को बदले की भावना में फंसाया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पत्नी और फर्स्ट लेडी किसी पब में गाना गाने के साथ थिरकती हुई नजर आ रही हैं। आरोप है कि इस वीडियो को शमनाज ने लीक किया था।

कौन हैं शमनाज अली?

पर्यावरण मंत्री बनाए जाने से पहले फातिमाथ राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ माले की सिटी काउंसिल की सदस्य रह चुकी हैं। इस साल अप्रैल में उन्होंने मुइज्जू सरकार में मंत्री पद संभालने से पहले काउंसिल से इस्तीफा दिया था। वह इससे पहले राष्ट्रपति कार्यालय में भी अहम पद पर रह चुकी हैं, बाद में उन्हें पर्यावरण मंत्री बनाया गया। मुइज्जू और उनकी पत्नी के करीबी रहे एडम रमीज से हाल ही में उनका तलाक हुआ है।

Advertisement

बता दें, मालदीव में काले जादू से जुड़े मामला लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे निपटने के लिए सरकार ने 2015 में एक चेतावनी भी जारी की थी। इस्‍लामिक मंत्रालय ने सार्वजनिक चेतावनी जारी कर कहा था कि काले जादू से दूर रहें, ऐसा नहीं करने पर परिणाम सही नहीं होंगे। काले जादू के मामले में दोषी पाने जाने पर गंभीर सजा का प्रावधान है। 

ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मामले में CBI की बिहार में बड़ी कार्रवाई, पटना से दो आरोपी गिरफ्तार
 

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 27 June 2024 at 16:59 IST